{"_id":"5d2ee5868ebc3e6cc92d62d8","slug":"sawan-2019-this-is-why-women-should-wear-green-glass-bangles-in-shravan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन में महिलाएं इस वजह से पहनती हैं हरी चूड़ियां, जानें किस्मत को कैसे बदल देती हैं","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सावन में महिलाएं इस वजह से पहनती हैं हरी चूड़ियां, जानें किस्मत को कैसे बदल देती हैं
सावन का महीना भगवान शिव की अराधना के लिए माना जाता है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। इस पावन महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है। महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरी चूड़ियों के पहनने का क्या महत्व है।
2 of 5
anushka sharma green chanderi saree
शादीशुदा जीवन में खुशहाली-
जिस तरह लाल रंग हर शादीशुदा महिला के जीवन में खुशियां और सौभाग्य का प्रतीक होता है ठीक उसी तरह हरा रंग भी उनके जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। सावन के महीने में औरतें हरी चूड़ियां इसलिए पहनती हैं ताकि उन्हें शिव जी का आशीर्वाद मिले और उनके पति की लंबी आयु हो।
3 of 5
bangles
- फोटो : max pixel
धार्मिक ग्रंथों में हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं हरा रंग धारण करने से बुध मजबूत होता है और संतान सुख की प्राप्ती होती है। इसके अलावा हरा रंग पहनने से बुद्धि और समृद्धि प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
man and women in office
करियर के लिए होता है शुभ-
बुध ग्रह किसी भी व्यक्ति के करियर और व्यवसाय से जुड़ा होता है। इसलिए इस रंग को धारण करने से मनुष्य को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
विज्ञापन
5 of 5
shiv temple
सौभाग्य के लिए
भगवान शिव एक योगी थे और उन्हें प्रकृति की सुंदरता के बीच ध्यान में बैठना बहुत ही पसंद था। हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं इसलिए महिलाएं सावन के महीने में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई कारणों से हरा रंग पहनती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।