फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sayani Gupta: झीनी सा दुपट्टा और माथे पर बिंदी लगाए इस हसीना ने पार्टी में ली एंट्री और लोगों की निगाहें थम गई

Mon, 12 Dec 2022 01:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Dec 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
sayani gupta black saree in pre wedding party bash look stunning
sayani gupta - फोटो : instagram

बॉलीवुड में इन दिनों जमकर पार्टियों का दौर चल रहा है। बर्थडे पार्टी के बाद अब वेडिंग पार्टी में सितारों का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने शादी के एक दिन पहले कॉकटेल पार्टी रखी। जिसमे विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, नेहा धूपिया जैसी एक्ट्रेस पहुंची। इस लिस्ट में सयानी गुप्ता का नाम भी शामिल है। फिल्मों और वेब सीरीज में एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकीं सयानी गुप्ता फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं फैशन सेंस के मामले में भी सयानी बाकी एक्ट्रेस से जुदा है। 

sayani gupta black saree in pre wedding party bash look stunning
sayani gupta - फोटो : instagram

इंस्टाग्राम पर अक्सर सयानी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की प्रीवेडिंग पार्टी पहुंची सयानी काफी बोल्ड और ग्लैमरस दिख रही थीं। सयानी ने इस पार्टी के लिए काले रंग के लहंगे को चुना था। जिसके साथ छोटे से स्ट्रैपी स्लीव वाले गहरे गले के ब्लाउज को पेयर किया गया था। वहीं इस लहंगे और काफी ग्लैमरस ब्लाउज के साथ बिल्कुल झीने फैब्रिक से तैयार दुपट्टे को सयानी ने लिया था। 

sayani gupta black saree in pre wedding party bash look stunning
sayani gupta - फोटो : instagram

लहंगे और ब्लाउज पर पूरा शिमर का वर्क था। वहीं लहंगे पर लगा टैसल इसको और भी ज्यादा खास बना रहा था। सयानी ने ब्लैक शिमरी लहंगे के साथ डार्क लिप कलर को चुना है। मरून लिपस्टिक के साथ विंग्ड आईलाइनर और पिंक ब्लश चिक्स खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sayani gupta black saree in pre wedding party bash look stunning
sayani gupta - फोटो : instagram

सयानी ने काले रंग के लहंगे के साथ मिनिमम ज्वैलरी को चुना था। जो पूरा फोकस लहंगे पर कर रहा था। माथे पर बिंदी और छोटे बालों में ये हसीना प्री वेडिंग पार्टी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
sayani gupta black saree in pre wedding party bash look stunning
sayani gupta - फोटो : instagram

सयानी इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने ब्यूटीफुल लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। छोटे बालों में उनका एथिनिक लुक भी कमाल का खूबसूरत दिखता है। हरे रंग के लहंगे में रेडी सयानी ने भारी भरकम ईयररिंग्स के साथ माथे पर बिंदी लगा रखी है। साथ में बोल्ड डीप रेड कलर बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed