सब्सक्राइब करें

तो करीना कपूर करती हैं इस फेसमास्क का इस्तेमाल, आप भी जान लीजिए किस सामग्री से बना है ये पैक

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 10 Jun 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
secret ingredient of kareena kapoor face pack
- फोटो : instagram

साधारण लड़कियां ही नहीं बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी खूबसूरत त्वचा के लिए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। लॉकडाउन में घर में बैठकर बहुत सारी एक्ट्रेस ने त्वचा से लेकर बालों के लिए घरेलू नुस्खे आजमाएं। लेकिन बात जब करीना कपूर की आती है तो कुछ खास होना जरूरी है। 



 
Trending Videos
secret ingredient of kareena kapoor face pack
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media

बिना मेकअप की सेल्फी तो सभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की लेकिन करीना की चेहरे पर निकले दाने के साथ वाली सेल्फी बड़ी तेजी से वायरल हुई। वहीं पिछले दिनों चेहरे पर मास्क लगाए वो पोज देती दिख रहीं थी। दरअसल, करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चेहरे पर मास्क लगाए तस्वीर पोस्ट की थी। तो चलिए जानें क्या था उनके फेसपैक में खास।

View this post on Instagram

Summer essentials: Messy bun, Kaftan and homemade masks ✅ PS: Thank you @nishsareen for the best face pack ever ☺️ #HotMess #HomemadeMasks #KaftanSeries

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on



 
विज्ञापन
विज्ञापन
secret ingredient of kareena kapoor face pack
Kareena Kapoor - फोटो : Social Media

करीना ने अपने फेस मास्क में चंदन और विटामिन ई का इस्तेमाल किया था। अपने चेहरे के दानों के लिए करीना चंदन के पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको ये फेसपैक बनाना है तो इसके लिए जरूरत होगी।


 
secret ingredient of kareena kapoor face pack

दो चम्मच चंदन के पाउडर की और साथ में कुछ बूंदे विटामिन ई तेल की। विटामिन ई तेल के लिए विटामिन ई कैप्सूल को फोड़कर उसके अंदर का तेल इस्तेमाल में ले आइए। साथ में थोड़ी सी हल्दी भी मिला लीजिए।



 
विज्ञापन
secret ingredient of kareena kapoor face pack

अब इस पैक में थोड़ा सा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए। चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो दें। चेहरे पर इस फेसपैक को लगाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और क्लीयर हो जाती है। तो अगर करीना अपने खूबसूरत चेहरे के लिए इस फेस पैक पर भरोसा करती हैं तो आप बेशक चेहर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed