{"_id":"5fb9d43a8c6f92443735b87f","slug":"secret-tricks-to-wear-heavy-earrings-of-bollywood-actress-without-pain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हीरोइनों जैसे बड़े झुमके पहनने पर होता है कान में दर्द तो ट्राई करें ये ट्रिक्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
हीरोइनों जैसे बड़े झुमके पहनने पर होता है कान में दर्द तो ट्राई करें ये ट्रिक्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौका कोई भी हर लड़की को सजना-संवरना पसंद होता है। जिसमें ईयररिंग्स खास जगह रखती हैं। बड़ी ईयरिंग्स चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगती हैं। लेकिन इन हैवी ईयररिंग्स को पहनने से कानों में दर्द होने लगता है। अगर आप स्टाइल में आगे रहना चाहती हैं और कानों के दर्द भी नहीं सहना चाहती तो ये ट्रिक्स जरूर आपके काम आएगा। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो खास ट्रिक्स।
2 of 5
fashion
- फोटो : instagram
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कान में हैवी ईयररिंग्स को सपोर्ट करने के लिए मार्केट में सपोर्ट पैच मिलते हैं। ये ट्रांसपैरेट और सॉफ्ट मटैरियल के होते हैं। जिन्हें इयरलोब पर पीछे की ओर से लगाया जा सकता है। इस सपोर्ट की वजह से कान के छेद को लटकने और बड़ा होने से रोका जा सकता है। साथ ही ये दर्द को भी कम करने में मदद करता है।
3 of 5
earrnings
- फोटो : instagram
चेन
आप अगर हैवी ईयररिंग्स पहनने का शौक रखती हैं तो चेन वाली ईयररिंग्स को चुन सकती हैं। यहीं नहीं आप चाहें तो हैवी डैंगलर के साथ किसी भी छोटी ब्रेसलेट की चेन को लोब में पीछे की ओर से फंसाकर बालों में सेट कर सकती हैं। वैसे मार्केट में अलग से मैचिंग की चेन मिल जाएगी। ये छोटे तरीके आपको बिना वजह के दर्द से मुक्ति दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
क्रीम
अगर भारी कान के झुमके पहनने से दर्द हो रहा हो तो मार्केट में नमिंग क्रीम मिलती है। जिसे आप कान के छेद के आसपास लगा सकती हैं। ये दर्द को कम करने के साथ ही घाव को सूखने में मदद करेगा।
विज्ञापन
5 of 5
fashion
- फोटो : insatgram
अगर आप दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी ईयररिंग्स पहन कर खूबसूरत लुक पाना चाहती हैं तो शादी-विवाह के मौके पर हल्के ईयररिंग्स के ऑप्शन को चुने। मार्केट में बहुत सारी ऐसे झुमके और ईयररिंग्स आते हैं जो काफी लाइटवेट होते हैं। जिन्हें पहन आप बिना तकलीफ या दर्द के ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।