{"_id":"5ff40a4c8ebc3e3d594c42a1","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-trolled-for-short-dress-many-times","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शाहिद कपूर की पत्नी को छोटे कपड़ों की वजह से सुननी पड़ी थी ये बातें, यूजर्स ने कर दिया था ट्रोल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
जब शाहिद कपूर की पत्नी को छोटे कपड़ों की वजह से सुननी पड़ी थी ये बातें, यूजर्स ने कर दिया था ट्रोल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारों की तरह ही उनकी बीवियां भी कुछ कम स्टाइलिश नहीं होती हैं। गौरी खान से लेकर ताहिरा कश्यप तक हर किसी का स्टाइल सेंस बिल्कुल अलग होता है। लेकिन बात जब शाहिद कपूर की बीवी की आती है तो हर किसी की निगाहें उन पर ठहर जाती हैं। क्योंकि फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद वो हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी की तारीफ पाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार उनका फैशन सेंस लोगों की समझ में आए। मीरा राजपूत अपने कपड़ों की वजह से कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं। जिसमे उनके छोटे कपड़ों को कुछ ट्रोलर्स ने निशाना बनाया था।
2 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
दरअसल, साल 2019 में जब वो लैक्मे फैशन वीक में शामिल होने पहुंची तो मीरा ने बेहद स्टाइलिश लाल रंग का शार्ट पैंट सूट पहन रखा था। जिसे उन्होंने मैचिंग हील्स के साथ कंप्लीट किया। इसके साथ उन्होंने ब्लैक क्लच कैरी किया हुआ था। मीरा ने अपने इस लुक को मिनिमम मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर ओपन किया हुआ था। इस दौरान मीरा शाहिद के हाथों में हाथ डाले नजर आईं।
3 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर शाहिद और मीरा की ये तस्वीरें जमकर वायरल भी हुई थीं। कुछ लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लगी, लेकिन कुछ ऐसे थे जिन्हें मीरा का ड्रेसिंग सेंस बिल्कुल पसंद नहीं आया था। एक यूजर ने लिखा- अपने ड्रेसिंग सेंस पर थोड़ा काम करो। एक दूसके यूजर ने लिखा- आपको अचानक क्या हो गया है। आप पहले ज्यादा अच्छे कपड़े पहनती थीं। किसी ने उन्हें जोकर बताया तो कोई उन्हें जाह्नवी कपूर की कॉपी बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही था जब मीरा कपूर को उनके छोटे कपड़ों के लिए ट्रोलर्स के निशाने पर आना पड़ा था। इसके पहले भी मीरा राजपूत को शार्ट स्कर्ट के लिए संस्कारी ट्रोलर्स की बातें सुनने को मिली थी। ग्रॉसरी शॉपिंग के लिए निकली मीरा ने पीले रंग मिनी स्कर्ट और सफेद शर्ट पहन रखी थी। वहीं इस लुक को पूरा करने के लिए मीरा ने पोनीटेल बनाई हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
mira rajput
- फोटो : instagram
मीरा राजपूत की ये तस्वीरें जैसे ही लोगों के सामने आईं, तेजी से वायरल हो गईं। जिसमे कुछ लोगों को मीरा का ये लुक काफी पसंद आ रहा था तो वहीं कुछ स्कर्ट का मजाक बना रहे थे। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा- लगता है आंटी ने मीशा की स्कर्ट पहन ली। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इसके बच्चे ने इससे बड़ी ड्रेस पहनी है। वैसे ट्रोलर्स चाहे जो भी बोलें लेकिन मीरा राजपूत हर बार अपने ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का दिल चुराने में तो कामयाब हो ही जाती हैे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।