शाहरुख खान बॉलीवु़ड के किंग है। इस बात में कोई शक नहीं कि किंग होने के नाते उनका रहन-सहन भी किसी राजा से कम नहीं है। उनका बंगला मन्नत किसी महल से तो कम है नहीं लेकिन घर से बाहर निकलने पर भी उनके राजशाही अंंदाज में कमी नहीं आती। शूटिंग के दौरान उनको किसी तरह की दिक्कत न हो इसका भी वो खास ख्याल रखते हैं। जी हां शाहरुख खान की वैनिटी वैन की खासियत और इसकी कीमत जान आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानें किंग खान के आलीशान वैनिटी वैन की खासियत।
शाहरुख खान की वैनिटी वैन को देख कहेंगे 'लग्जरी होम', इतनी कीमत में तो खरीद लेंगे मुंबई में घर
किंग खान को ऑटोमोबाइल का बहुत शौक है। तभी तो उनके कारों के काफिले में रॉल्स रॉयस से लेकर बुगाती वेरॉन तक शामिल हैं। वहीं बॉलीवुड के डॉन अपने पास ऑडी ए6 और 2015 क्रेटा भी रखते हैं। ये तो बस कुछ नाम है। उनकी कारों के काफिले में ऐसी और भी लक्जरी गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इसी में से एक है वैनिटी वैन। शाहरुख खान की वैनिटी वैन उनके शाही अंदाज को साफ बयां करती है।
शाहरुख खान वॉल्वो BR9 वैनिटी वैन के मालिक हैं। जिसकी कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब चार करोड़ रुपये है। जिसे इंडियन कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है। कार डिजाइनर का काम इन कारों के इंटीरियर को बदलना होता है जो कि इन्हें सबसे खास और अलग बनाता है।
शाहरुख खान की वैनिटी वैन तस्वीरों में जितनी बड़ी दिखती है। उसके अंदर का स्पेस और भी ज्यादा होता है। एक बार पार्किंग में खड़ी होने के बाद इस वैन का एक तरफ का हिस्सा बढ़ाया जा सकता है। ये फीचर खासतौर पर किंग खान के लिए बनाया गया है। जिससे कि अंदर जाने पर उन्हें कोई दिक्कत न हो। तो चलिए जानें और कौन सी खासियत है शाहरुख खान की इस वैनिटी वैन में।
इस वैनिटी वैन के फ्लोर को शीशे का बनाया गया है। साथ ही वैन की छत को लकड़ी से सजाया गया है। वॉल्वो कंपनी की इस वैनिटी को एक आईपैड के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वैनिटी में कई सारे सेक्शन बने हुए हैं। जिसमें पैंट्री सेक्शन, वार्डरोब सेक्शन, एक खास तरह की कुर्सी मेकअप के लिए और अलग से टॉयलेट बना हुआ है।
