डांस और अपनी अदाओं से लोगों का दिल चुराने वाली शक्ति मोहन फैशन को लेकर भी बेहद अपडेट रहती हैं। रियलिटी शो में भी वे एक से बढ़कर एक आउटफिट पहनती हैं। फैशन से जुड़े समीक्षकों ने भी कई बार उनके फैशन सेंस की तारीफ की है। कई सारे लोग जहां उनके डांस के प्रशंसक हैं, वहीं एक ऐसा वर्ग भी है जो कि उन्हें फैशन और स्टाइलिंग के लिए पसंद करते हैं। वे अक्सर अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद करती हैं। हाल ही में शक्ति ने पारंपरिक परिधानों में एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे बहुत सुंदर दिखाई पड़ रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए शक्ति का नया रॉयल लुक।
शक्ति मोहन का नीला ड्रेस दे रहा एकदम रॉयल लुक, पहना है बेहद आकर्षक ब्लाउज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाउज में है बंधेज प्रिंट
शक्ति ने गहरे नीले रंग का ड्रेस पहना है, जिसमें उन्होंने प्लेन घेर वाले स्कर्ट को एक बेहद खूबसूरत ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जहां स्कर्ट एकदम सिंपल है वहीं ब्लाउज पर पारंपरिक राजस्थानी बंधेज प्रिंट है। आगे से गहरा ‘वी’ नेक है। ब्लाउज के ऊपरी आधे हिस्से में सिलवर ग्लिटर है, जो कि ब्लाउज को एकदम आकर्षक लुक दे रहा है। रफल्ड स्लिव्स के साथ ही कलाई पर भी बंधेज की पट्टी लगाई गई है। कमर के यहां ब्लाउज में एक बेहद ही प्यारा लूम लगा है।
चेहरे पर लगाई है छोटी सी बिंदी
मेकअप बहुत ज्यादा हैवी नहीं है। आइलाइनर का प्रयोग करने के साथ ही शक्ति ने एक बहुत प्यारा सा लिपशेड लगाया है। एसेसरीज के रूप में छोटे सिल्वर इयररिंग्स पहने हैं। उंगली में एक बेहद खूबसूरत अंगूठी पहनी है। छोटे बालों को बहुत ही अच्छे ढंग से कान की एक ओर करके स्टाइल किया है और छोटी सी काली बिंदी लगाकर इस पारंपरिक लुक को उन्होंने पूर्णता दी है। तस्वीर में शक्ति रानियों की तरह हाथों को दूर रखकर और स्कर्ट के घेर को फैलाकर पोज दे रही हैं, जो कि उनपर जंच रहा है।
फैंस ने शक्ति की तस्वीर पर उन्हें रानी और राजकुमारी की संज्ञा दे डाली है। वहीं लड़कियों ने शक्ति के रफल्ड स्लिव्स वाले इस ब्लाउज को बेहद पसंद किया है और पारिवारिक समारोह में इसे कॉपी करने तक का कमेंट भी लिखा है। शक्ति तस्वीर में एटीट्यूड वाले भाव प्रदर्शित कर रही हैं पर साथ ही वे मासूम भी दिखाई पड़ रही हैं। शक्ति की यह तस्वीर उनकी छोटी बहन मुक्ति मोहन द्वारा ही निकाली गई है। शक्ति अपने लुक्स को बहुत जल्दी बदलती रहती हैं।