लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनाया कपूर उन स्टार किड्स में शामिल हैं जो फिल्मों में एंट्री के बिना ही लाइमलाइट में रहती हैं। उनका स्टाइल और फैशन सेंस हमेशा फैंस की निगाहों में रहता है। वहीं शनाया अक्सर ही बोल्ड और ग्लैमरस लुक से हर किसी को हैरान करती रहती हैं। अक्सर ही शनाया अपने लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। वहीं दोस्तो के साथ आउटिंग करनी हो या फिर किसी बॉलीवुड पार्टी में शामिल होना हो, शनाया का बिल्कुल बोल्ड और हॉट लुक देखने को मिलता है। लेकिन इस बार शनाया की तस्वीरों को देख परियों वाली कहानी याद आ रही है।
2 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया कपूर ने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पेस्टल पिंक कलर की फ्रिल वाली ड्रेस को पहने रेडी हैं। एंकल लेंथ डिजाइन की इस ड्रेस में वो फेयरी टेल की दुनिया में लग रही हैं। शनाया ने मल्टी लेयर पिंक टुले गाउन को चुना है। जो कि डिजाइनर गौरी एंड नयनिका के कलेक्शन से लिया गया है। इस ड्रेस पर लाल रंग के पोल्का डॉट बने हैं। वहीं ऑफ शोल्डर डिजाइन की इस ड्रेस पर कॉर्सेट डिटेलिंग की गई है। जो कि शनाया की स्लिम फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रही है। जबकि ड्रेस पर पूरे एंकल तक रफल की लेयर दी गई है।
3 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया ने अपनी इस ड्रेस को वेवी हेयर के साथ कंप्लीट किया है। बाथरूम में खड़े होकर पोज दे रहीं शनाया ने मिरर सेल्फी फैंस के लिए शेयर की है। जिसमे वो कहीं चोकर नेकपीस और चूड़ियों को पहने रेडी हैं तो कही सिंपल लुक में पोज दे रही हैं। मिस कपूर ने अपनी इस गॉर्जियस सी ड्रेस के साथ बोल्ड विंग्ड आईलाइनर और पिंक लिप्स को मैच किया है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है आई लव दिस ड्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
वैसे शनाया का ये लुक बर्थडे पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। बर्थडे गर्ल बनकर कोई भी लड़की इस तरह की ड्रेस में खूबसूरत लगेगी। बता दें शनाया जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।