Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
shanaya kapoor wear monokini in black and white photoshoot looking old hot hollywood diva
{"_id":"606ed9c88ebc3ed8321acbe1","slug":"shanaya-kapoor-wear-monokini-in-black-and-white-photoshoot-looking-old-hot-hollywood-diva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनाया कपूर ने मोनोकोनी संग ब्लेजर पहन दिखाया बोल्ड लुक, क्या आपने देखी तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
शनाया कपूर ने मोनोकोनी संग ब्लेजर पहन दिखाया बोल्ड लुक, क्या आपने देखी तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 08 Apr 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनाया कपूर बॉलीवुड में बिना एंट्री लिए ही हर दिन सुर्खियों में रहना जानती हैं। तभी तो वो अक्सर ही फैंस के लिए अपने स्टनिंग लुक की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस तो खासा पसंद करते ही हैं। वहीं उनका लुक बीटाउन की नई एक्ट्रेस को टक्कर भी देता है। सोनम कपूर की कजिन शनाया फैशन सेंस के मामले में हर किसी से आगे निकलती जा रही हैं। इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीरें हैं। जिसमे वो मोनोकोनी में फोटोशूट करवा रही हैं।
2 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : instagram
शनाया कपूर की इंस्टाग्राम तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि इस नेक्स्ट जेन फैशनिस्टा को बोल्ड लुक से कोई परहेज नही है। पिछले दिनों ही शनाया ने बिकिनी के साथ अपनी तस्वीरों को साझा कर बॉलीवुड में एंट्री की बात की थी। वहीं इस बार उनकी ब्लैक एंड व्हाइट मोनोकोनी लुक भी सुर्खियां बटोर रहा है।
3 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिस कपूर गहरे रंग की मोनोकोनी में पोज दे रही हैं। वहीं ये तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट कलर में हैं। जिसमें वो इस स्विमसूट के चेकर्ड पैटर्न का ट्रेंच कोट हाथों में डाले दिख रही हैं। वहीं इस तस्वीर में शनाया की टोंड बॉडी साफ दिख रही है। जिसे देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : Instagram
शनाया ने इस तस्वीर में अपना लुक हॉलीवुड की पुरानी एक्ट्रेस के लुक से मैच करता रखा है। साइड पार्टीशन पफ्ड हेयर और साथ में सटल शिमरी आईशैडो आई मेकअप जो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में भी साफ नजर आ रहा है। वहीं हाइलाइटर और न्यूड शेड की लिपस्टिक उनको गॉर्जियस बनाने में जरा भी नहीं चूक रही।
विज्ञापन
5 of 5
करण जौहर, शनाया कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शनाया कपूर जल्द ही करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। वैसे लग रहा है कि शनाया एंट्री के साथ ही अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस करने वाली हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।