फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का ये लुक है बेहद आकर्षक, नजरें नहीं हटेंगी 

Wed, 28 Apr 2021 04:39 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 28 Apr 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
shefali jariwalas new outfit is very attractive in hindi
अपने लेटेस्ट लुक में वे बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं - फोटो : social media

शेफाली जरीवाला खूबसूरती और लुक्स के मामलों में सदाबहार है। वे हमेशा बिल्कुल अपडेट रहती हैं। पिछले दिनों शेफाली छुटि्टयों पर थीं तब वे एक से बढ़कर एक तस्वीरें डाल रही थीं जो कि उनके फैंस को खूब पसंद आ रही थीं। शेफाली छुट्टियों से तो लौट आई हैं लेकिन तस्वीर डालने का यह सिलसिला उन्होंने जारी रखा है। अपने लेटेस्ट लुक में वे बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं। अगली  स्लाइड्स से देखिए शेफाली का यह प्यारा लुक। 

shefali jariwalas new outfit is very attractive in hindi
शेफाली का आकर्षक अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है आउटफिट 
शेफाली ने गहरे पीले रंग का ड्रेस पहना है, यह स्लीवलेस ड्रेस पूरा प्लेन है, इस पर कोई प्रिंट नहीं है। ड्रेस का नेक गहरा है। इसके साथ एक आकर्षक सा इनर उन्होंने पेयर किया है। इनर में नारंगी रंग का जिगजेग डिजाइन है और लाल रंग की बॉर्डर है। यह ड्रेस वाकई बहुत खूबसूरत है। 

shefali jariwalas new outfit is very attractive in hindi
शेफाली दे रही हैं शानदार पोज - फोटो : instagram

अदाएं हैं लाजवाब
शेफाली इस ड्रेस में एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। उन्होंने सभी पोज एक ही जगह पर बैठकर दिये हैं। ब्लू सोफे पर बैठने के कारण उनके ड्रेस का कलर और भी प्रभावी लग रहा है। तीन से चार एक्सप्रेशंस में शेफाली ने तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। एक तस्वीर में तो उन्होंने आंख बंद की हुई है, जिस वजह से उनका आई मेकअप एकदम स्पष्ट नजर आ रहा है और बहुत खूबसूरत लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shefali jariwalas new outfit is very attractive in hindi
शेफाली का मेकअप है गर्मियों के अनुसार - फोटो : instagram

मेकअप है एकदम बढ़िया
शेफाली का मेकअप एकदम पॉइंट पर है। उन्होंने हाइलाइटर का प्रयोग बखूबी किया है। लाइट लिपशेड का प्रयोग किया है। आंखों पर भी खूबसूरत मेकअप है। आई-ब्रो को हाइलाइट किया है। बालों को एकतरफ करके खुला रखा हुआ है। उन्होंने किसी भी प्रकार की कोई एसेसरीज नहीं पहनी हैं, जो कि वाकई में उनके आउटफिट के अनुसार एक बहुत अच्छा निर्णय है। 

 

विज्ञापन
shefali jariwalas new outfit is very attractive in hindi
लुक को खूब पसंद किया है - फोटो : instagram
फैंस को खूब पसंद आई ड्रेस
शेफाली ने इस तस्वीर को पोस्ट करने के साथ ही ‘ऑरेंज ऑल डे’ कैप्शन डाला हुआ है। शेफाली के प्रशंसकों ने इस तस्वीर पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी है। उन्होंने जी भरकर उनकी तारीफ की है और विशेषकर उनके इस ड्रेस को, लुक को खूब पसंद किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed