शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही उनका वीडियो एलबम सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलीज हुआ है। जिसे टोनी कक्कड़ ने गाया है। वहीं इस गाने में फैंस सिडनाज की जोड़ी को देख दीवाने हो गए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शहनाज ने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है। वहीं इस बार किया उनका मेकओवर फैंस को हैरान करने के लिए काफी है। क्योंकि वो तस्वीरों में पहचान में भी नहीं आ रही हैं।
स्लिम होने के बाद शहनाज गिल का दिखा गजब का मेकओवर, तस्वीरों में नहीं पहचान पाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो शहनाज गिल लगातार ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जिसमें उनका क्यूट लुक फैंस के दिलों को लूट लेता है। कभी स्लिम लुक कभी शार्ट ब्राउन बालों के बाद इस बार शहनाज फोटोशूट के लिए काफी बदली-बदली नजर आईं।
फोटोशूट के लिए शहनाज ने सफेद रंग की हॉट पैंट पहन रखी है। जिसके साथ पर्पल रंग की लेदर का क्रॉप टॉप मैच किया है। जिसकी हाई नेकलाइन इसे खास बनाती है। वहीं इस लुक को ग्लैमर देने के लिए लैदर का ब्राउन शेड का बॉम्बर जैकेट ऐड किया गया है। साथ ही ब्राउन बूट्स शहनाज को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए काफी हैं।
शहनाज ने अपने इस खास फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें वो मेसी शार्ट हेयर संग नजर आ रही हैं। वहीं मिस गिल का ये लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।
बता दें कि शहनाज अपने फैंस के बीच इतनी लोकप्रिय हैं कि उनका बिग बॉस के घर में आने से पहले का एक वीडियो 'माझे दी जट्टी' खूब पसंद किया जा रहा है। एक्टर के साथ ही सिंगर शहनाज के इस गाने को अबतक दो करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।