Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
shehnaaz gill poses with salman khan in arpita khan eid party wearing black velvet kurta
{"_id":"62725f1fe6f45248a0182b69","slug":"shehnaaz-gill-poses-with-salman-khan-in-arpita-khan-eid-party-wearing-black-velvet-kurta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सलमान खान संग यूं दिया पोज, दिखा बेहद खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने सलमान खान संग यूं दिया पोज, दिखा बेहद खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 04 May 2022 04:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
salman khan shehnaaz gill
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद के मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने पार्टी रखी थी। जिसमे बॉलीवुड के सितारों का खूबसूरत लुक देखने को मिला। कियारा आडवाणी, कंगना रानौत से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा, करिश्मा कपूर जैसे फिल्मी सितारे इस पार्टी में पहुंचे। वहीं इन सबके बीच लाइमलाइट चुरा ली शहनाज गिल ने। वैसे भी शहनाज गिल पार्टी में पहुंचते ही हर किसी का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाती हैं। वहीं शहनाज ने भी सलमान खान संग जमकर पोज दिए।
2 of 4
salman khan shehnaaz gill
- फोटो : instagram
सलमान खान की बहन की पार्टी में शहनाज गिल काले रंग के कुर्ता पायजामा में पहुंची। जिसमे उनका अंदाज हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रहा था। शहनाज ने काले रंग का कुर्ता पहना था। जिस पर गोल्डन एंब्रायडरी की गई थी। वहीं गोल्ड बॉर्डर हाफ स्लीव के कफ्स और हेमलाइन पर बना था। वहीं हाथ में फंसे दुपट्टे की किनारे पर गोल्डन एंब्रायडरी का गोटा पट्टी वर्क नजर आ रहा था। जिसे शहनाज ने ब्लैक कलर के सलवार के साथ मैच किया था। वहीं दुपट्टे पर भी जरी का काम दिख रहा था। मिस गिल इस कुर्ते के साथ ही गोल्डन पर्स लिए दिखीं।
3 of 4
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
वेलवेट फैब्रिक के बने इस सलवार कुर्ते पर शहनाज का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। डीप बैकलेस डिजाइन के साथ फ्रंट में वी नेकलाइन डिजाइन बनी थी। वहीं इस कुर्ते के साथ शहनाज ने गोल्डन कलर की पीप टो हील्स को कैरी किया था। वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो कानों में बड़े गोल्डन झुमके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे। जबकि हाथों में गोल्डन रिंग सेंटर ऑफ अट्रैक्शन दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shehnaaz gill
- फोटो : instagram
मिड पार्टीशन स्लीक हेयर के साथ शहनाज ने पूरे बालों को मेसी बन का लुक दिया था। जिसके साथ ग्लोइंग स्किन और न्यूड पिंक शेड की लिपस्टिक पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी। शहनाज ने इतने खूबसूरत लुक के साथ मीडिया के सामने जमकर पोज दिए। वहीं सलमान खान भी शहनाज के साथ पोज देते दिखे। जिसमे सलमान ने काले रंग की शर्ट के साथ डिस्ट्रेस्ड डेनिम जींस पहन रखी थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।