फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लो जी! अब शहनाज के साड़ी वाले लुक ने लूटा फैंस का दिल, तस्वीरें हो रहीं जमकर वायरल

Mon, 07 Dec 2020 11:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 07 Dec 2020 11:49 AM IST
विज्ञापन
shehnaz gill look stunning in white and gold border saree photos goes viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज गिल के लिए उनके फैंस की दीवानगी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा हो भी क्यों ना हर बार वो अपनी तस्वीरों से फैंस की धड़कनें बढ़ा देती हैं। पिछले दिनों रिलीज गाने में वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ गजब की कमेस्ट्री में दिखीं। वहीं अब उनकी साड़ी की च्वॉइस भी काफी खूबसूरत दिख रही है।

shehnaz gill look stunning in white and gold border saree photos goes viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

वैसे तो शहनाज अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फोटोशूट को साझा करती हैं। जिसमें इन दिनों वो हर बार बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद से लगातार वो अपने लुक्स और फिगर पर काम कर रही हैं। तभी तो नई शहनाज को तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल है। पिछले दिनों शार्ट्स में आया उनका फोटोशूट काफी हॉट था। वहीं इस बार साड़ी में वो एक बार फिर फैंस को अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। 

shehnaz gill look stunning in white and gold border saree photos goes viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में सफेद रंग की शियर फैब्रिक की साड़ी पहन रखी है। जिस पर गोल्डन बॉर्डर से वर्क किया गया है। वहीं पूरी साड़ी पर सफेद रंग के ड्राप्लेट्स डिजाइन में मोतियां लगी हैं। जबकि इसके पल्लू पर मोतियों का वर्क किया गया है। शहनाज ने इस खूबसूरत सी साड़ी को गोल्डन बॉर्डर के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो ग्लॉसी मेकअप और स्टेटमेंट आईब्रोज के साथ शहनाज ने डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी है। वहीं आंखों को केवल मस्कारे के साथ हाईलाइट किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shehnaz gill look stunning in white and gold border saree photos goes viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

जबकि गोल्डन ईयररिंग्स और लो मेसी बन में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं शहनाज की इन तस्वीरों को देख फैंस तारीफ करने नहीं थक रहे और जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
shehnaz gill look stunning in white and gold border saree photos goes viral
shehnaaz gill - फोटो : instagram

शहनाज की इस तस्वीर पर एक फैंस ने कमेंट किया है 'जो शहनाज से चले वो जरा साइड से चले।' वहीं फैंस का कहना है कि वो बहुत दिनों से चाहते थे कि उन्हें शहनाज की तस्वीर साड़ी में मिले। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed