महिलाएं साड़ी में काफी खूबसूरत लगती हैं। इस बात को बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी बेहतर तरीके से जानती हैं। यहीं कारण है कि बी टाउन की कई हसीनाएं अक्सर साड़ी में नजर आ जाती हैं। वहीं बॉलीवुड की एक ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो अपनी साड़ियों को ट्विस्ट देकर पहनने के मामले में फेमस हैं। बात हो रही है शिल्पा शेट्टी की। शिल्पा शेट्टी साड़ियों को मॉडर्न टच के साथ कैरी करती हैं। साड़ियों में एक्सपेरिमेंट करके नया लुक देने के मामले में शिल्पा की रचनात्मकता कमाल की है। फैंस भी शिल्पा के हर नए आउटफिट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, कि इस बार शिल्पा अपने परिधान में क्या ट्विस्ट लेकर आएंगी। एक्ट्रेस अपने फैंस को निराश नहीं करतीं और हर बार अपने ट्रेडिशनल साड़ी को वेस्टर्न टच देकर मॉडर्न लुक को अपनाती हैं। उनके पास इंडो वेस्टर्न साड़ियों का अच्छा कलेक्शन है। अगली स्लाइड्स में देखिए शिल्पा की इंडो-वेस्टर्न साड़ियों की तस्वीरें।
Shilpa Shetty Sarees: शिल्पा शेट्टी की 10 इंडो वेस्टर्न साड़ियों की देखें तस्वीरें, ट्रेडिशनल लुक को ऐसे देतीं हैं मॉडर्न टच
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन