फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शेट्टी ने पहन ली है गुलाबी रंग की इतनी सुंदर साड़ी, ब्लाउज है अलग हटके

Tue, 22 Jun 2021 02:21 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 22 Jun 2021 02:21 PM IST
विज्ञापन
shilpa shetty latest saree pictures retro look
shilpa shetty - फोटो : instagram

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में गुलाबी साड़ी में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने रेट्रो लुक ले रखा है। शिल्पा शेट्टी कई सारी फिल्मों में साड़ियों में नजर आ चुकी हैं और वे यूं भी साड़ी में कई तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। ये लुक शिल्पा ने सुपर डांसर चैप्टर 4 के लिए लिया है और अलग-अलग पोज में वे साड़ी को प्रस्तुत कर रही हैं। यदि किसी पार्टी का थीम रेट्रो हो तो इस लुक को आप आराम से कॉपी कर सकते हैं क्योंकि सामान्य रेट्रो लुक से थोड़ा अलग है और इसमें कुछ नयापन है। महिलाएं शिल्पा के ब्लाउज के डिजाइन से भी इंस्पिरेशन लेकर इस तरह का ब्लाउज का तैयार करवा सकती हैं। प्लेन साड़ी के साथ प्रिंटेड ब्लाज मेल खा रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए शिल्पा की यह खूबसूरत साड़ी में उनका रेट्रो अवतार। 

shilpa shetty latest saree pictures retro look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

ऐसी है साड़ी 
शिल्पा की साड़ी का रंग चटक गुलाबी न होते हुए बेबी पिंक है। इसमें गोटे की पतली सी लेस बॉर्डर पर लगी हुई है। साड़ी को ओपन पल्लू पैटर्न में कैरी किया हुआ है। बाकी साड़ी पूरी प्लेन है। साड़ी के पल्लू से उनके ब्लाउज की डिजाइन एकदम स्पष्ट दिखाई दे रही है। 

shilpa shetty latest saree pictures retro look
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram

ऐसा है ब्लाउज
शिल्पा के ब्लाउज की स्लीव्स लूज पैटर्न में दी हुई हैं जो कि कलाई पर आकर फिटिंग ले रहा है। ब्लाउज में आगे से गहरा वी नेक है। साड़ी और बलाउज का कलर एक सा ही है। ब्लाउज पर फ्लोरल प्रिंट है। दूर-दूर गुलाब बने हुए हैं। इस ब्लाउज से शिल्पा के लुक में अलग ही उठाव आ रहा है। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
shilpa shetty latest saree pictures retro look
shilpa shetty - फोटो : instagram

कंठहार है आकर्षक
ओपन पल्लू की स्टाइलिंग करते वक्त कई बार गले को खाली छोड़ दिया जा ता है लेकिन शिल्पा ने मोती का बहुत ही खूबसूरत कंठहार पहना है जो कि चोकर पैटर्न में है और इसमें मोती की चार लड़ियां हैं और बीच में एक बड़ा सा गुलाबी रंग का नग लगा हुआ है। दोनों हाथों में उन्होंने अंगुठियां पहनी रखी हैं। 

 

 

विज्ञापन
shilpa shetty latest saree pictures retro look
shilpa shetty - फोटो : instagram
बाल लग रहे खूबसूरत
शिल्पा के बालों को एक तरफ किया हुआ है, उनमें वेव्स दिखाई दे रहे हैं। सफेद रंग की हेयर एसेसरी साइड में लगा रखी है। कानों में मोती के ही इयररिंग्स हैं। डार्क लिपशेड इस लुक के साथ जा रहा है। आंखों में आईलेशेस और लाइनर लगाया हुआ है। एक पोज में तो शिल्पा का पल्लू उड़ता हुआ दिखाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed