Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
shilpa shetty weird jeans for manish malhotra birthday party nora fatehi wear nude black dress
{"_id":"638ee20ad99ba43b8d0f4603","slug":"shilpa-shetty-weird-jeans-for-manish-malhotra-birthday-party-nora-fatehi-wear-nude-black-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Manish Malhotra Party: नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी ने अजीब से दिख रहे कपड़ों में ली एंट्री, देखकर चकरा गया माथ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Manish Malhotra Party: नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी ने अजीब से दिख रहे कपड़ों में ली एंट्री, देखकर चकरा गया माथ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 06 Dec 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shilpa shettym nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उनके डिजाइन किए कपड़े फिल्मी हसीनाएं काफी पसंद करती हैं। 5 दिसंबर को मनीष मल्होत्रा अपना 56वां जन्मदिन मना रहे थे। घर में रखी पार्टी में फिल्मी हसीनाओं का मेला लगा दिखा। इस लिस्ट में करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, कृति सेनन, पूजा हेगडे, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर शामिल थीं। हसीनाओं की ये लिस्ट और भी लंबी है। जिसमे नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी भी शामिल थी।
बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेसेज ने कैजुअल लुक को चुना था। जिसमे उनका स्टाइल भी नजर आया। लेकिन नोरा फतेही और शिल्पा शेट्टी के लुक को देख लोगों का दिमाग घूम गया। बर्थडे पार्टी के वीडियो वायरल होने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।
2 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
दरअसल, शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी के साथ मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची थी। जहां उन्होंने कूल एंड स्टाइलिश लुक को चुना था। काले रंग के राउंड नेकलाइन स्लीवलेस टॉप के साथ शिल्पा जींस पहने दिखीं। सुनने में सिंपल से लग रहे लुक की तस्वीरें देख हर कोई हैरान रह गया। शिल्पा ने जींस की अजब डिजाइन को इस मौके के लिए चुना था।
3 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
डेनिम ब्लू कलर की जींस पर काले रंग के कपड़े को जोड़ा गया था। जो कि साइड लेग से लेकर बैक तक था। दिखने में अजीब से लग रहे इस जींस का वीडियो सामने आते ही लोगों ने शिल्पा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई ट्रोलर्स तो इस जींस की तुलना उर्फी के फैशन से कर रहे थे। तो वहीं इस जींस को लोग डिजास्टर बोल रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में शिल्पा शेट्टी के साथ ही नोरा फतेही भी अजीब से कपड़ों में दिखीं। पार्टी में शरीक होने के लिए नोरा ने मिडी ड्रेस को चुना था। जिस पर काले रंग के जालीदार कपड़े को जोड़ा गया था। स्ट्रैपी स्लीव और स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ ड्रेस में कॉर्सेट जुड़ी हुई थी। जो इसे ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं ड्रेस की टाइट फिटिंग नोरा की कर्वी फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही थी। इस ड्रेस को एक बार देखने पर ये काफी बोल्ड न्यूड लग रही है। दरअसल, जालीदार काले रंग के कपड़े के नीचे न्यूड शेड की लाइन है। जो इसे काफी बोल्ड लुक दे रही है। नोरा का ये लुक काफी स्टाइलिश दिख रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।