फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fashion Tips : अगर ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं परफेक्ट शर्ट तो शॉपिंग करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 19 May 2023 10:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 19 May 2023 10:07 AM IST
सार

अगर आप ऑनलाइन परफेक्ट शर्ट खरीदना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Shopping Guide Keep These Things in Mind Before Buying Perfect Shirt Fashion Tips in Hindi
youth online shopping (Demo) - फोटो : The Brunette Diaries

Fashion Tips : एक समय था जब लोग शॉपिंग के लिए बाजार जाते थे। कपड़े को ट्राई करके, उसकी क्वालिटी देखकर ही कपड़े खरीदते थे। पर, अब समय बदल गया है। आज के समय में लोग घर बैठे आराम से मोबाइल पर ही शॉपिंग कर लेते हैं। तमाम ऐसे एप हैं जो कम दाम में अच्छा सामान बेचते हैं। वैसे तो ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी आसान है, पर कई ऐसे कपड़े हैं, जिन्हें ऑनलाइन खरीदना काफी कठिन होता है। इन कपड़ों में शर्ट शामिल है। शर्ट लड़के और लड़कियां दोनों ही पहनते हैं। एथनिक से फॉर्मल तक हर लुक में शर्ट परफेक्ट लगती है।



अगर आप भी ऑनलाइन परफेक्ट शर्ट खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो खराब क्वालिटी के साथ-साथ हो सकता है आपको खराब फिटिंग की शर्ट मिले। जो देखने में भी काफी अजीब लगती है। तो आइए देर ना करते हुए आपको भी ऑनलाइन शर्ट खरीदते वक्त ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बताते हैं। 

Shopping Guide Keep These Things in Mind Before Buying Perfect Shirt Fashion Tips in Hindi
Shirt - फोटो : istock

अपने हिसाब से चुनें शर्ट का स्टाइल

ऑनलाइन कपड़े ट्राई करने का ऑप्शन नहीं होता है। ऐसे में पहले ऑफलाइन ही ये तय कर लें कि आप पर कैसी शर्ट अच्छी लगती है। यानी कि ये बात आपको पता होनी चाहिए कि आप पर कॉलर वाली शर्ट अच्छी लगेगी या फिर बिना कॉलर वाली। शर्ट खरीदते वक्त उसकी स्लीव्स का भी ध्यान रखें। 

Shopping Guide Keep These Things in Mind Before Buying Perfect Shirt Fashion Tips in Hindi
Shirt - फोटो : instagram

फैब्रिक पर दें ध्यान

ऑनलाइन शर्ट खरीदते वक्त उसके फैब्रिक के बारे में जरूर पढ़ लें। कई बार लोग बिना पढ़े ऑर्डर कर देते हैं और शर्ट का कपड़ा अच्छा नहीं निकलता। मौसम के हिसाब से ही शर्ट का फैब्रिक चुनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Guide Keep These Things in Mind Before Buying Perfect Shirt Fashion Tips in Hindi
shirt - फोटो : istock

पसंद के हिसाब से चुनें रंग

शर्ट का रंग अपनी पसंद के साथ-साथ अपनी स्किन टोन के हिसाब से भी चुनें। रंग चुनते वक्त खास ध्यान दें क्योंकि अक्सर ये देखा जाता है कि ऑनलाइन जो रंग जैसा दिख रहा है वो असल में वैसा नहीं होता। 

विज्ञापन
Shopping Guide Keep These Things in Mind Before Buying Perfect Shirt Fashion Tips in Hindi
Shirt - फोटो : instagram

पैटर्न पर जरूर दें ध्यान

ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त आपको ये पता होना चाहिए कि आपके बॉडी टाइप पर किस तरह के पैर्टन अच्छे लगते हैं। अगर आप शर्ट के पैटर्न पर ध्यान नहीं देंगे तो हो सकता है कि आपका पूरा लुक ही खराह हो जाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed