फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shopping Tips: कंसीलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? आप भी जान लें

Wed, 12 Mar 2025 02:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 12 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

अगर कंसीलर का सही शेड या फॉर्मूला न चुना जाए, तो यह आपकी स्किन पर केकी या अननेचुरल दिख सकता है। इसलिए कंसीलर खरीदते समय इन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

 

विज्ञापन
Shopping Tips how to buy perfect concealer in hindi
कंसीलर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
Shopping Tips: वैसे तो मेकअप हमेशा ही खूबसूरती और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है, लेकिन यदि इसका इस्तेमाल सही ढंग से न किया जाए तो लुक बिगड़ भी सकता है। दरअसल, कुछ मेकअप प्रोडक्ट ऐसे होते हैं, जो अगर गलत इस्तेमाल किए जाएं तो चेहरा खराब कर देते हैं।


इन मेकअप प्रोडक्ट्स में कंसीलर सबसे अहम है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको कंसीलर खरीदते समय करना चाहिए। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
Shopping Tips how to buy perfect concealer in hindi
स्किन टोन और अंडरटोन समझें - फोटो : Adobe stock

 स्किन टोन और अंडरटोन समझें

कंसीलर खरीदते समय भी स्किन टोन का खास ध्यान रखना चाहिए। यानि कि कंसीलर का सही शेड चुनने के लिए पहले अपनी स्किन टोन (फेयर, मीडियम, डस्की या डीप) को पहचानें। अगर आपकी स्किन का अंडरटोन वॉर्म है, तो पीले या ऑरेंज बेस वाले कंसीलर चुनें। वहीं कूल अंडरटोन वालों के लिए पिंक या न्यूट्रल बेस बेहतर रहेगा।  

Shopping Tips how to buy perfect concealer in hindi
सही शेड चुनें - फोटो : Adobe stock

सही शेड चुनें

अपने चेहरे की परेशानी को देखते हुए ही सही शेड का इस्तेमाल करें। जैसे कि यदि त्वचा पर डार्क सर्कल हैं तो अपनी स्किन टोन से 1-2 शेड लाइटर कंसीलर लें ताकि अंडर-आई एरिया ब्राइट लगे। चेहरे के दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन छिपाने के लिए अपनी स्किन टोन से मिलता-जुलता कंसीलर लें ताकि नैचुरल फिनिश मिले। फेस हाइलाइटिंग के लिए अपनी स्किन टोन से 2 शेड लाइटर कंसीलर लें, ताकि फेस ब्राइट दिखे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopping Tips how to buy perfect concealer in hindi
सही फॉर्मुला देखें - फोटो : Adobe stock

सही फॉर्मुला देखें

 लिक्विड कंसीलर सभी स्किन टाइप के लिए अच्छा, हल्का और आसानी से ब्लेंड होने वाला रहता है। वहीं जो क्रीम कंसीलर बाजार में मिलता है वो ज्यादा कवरेज देता है। स्टिक वाले कंसीलर भी आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जोकि टचअप के लिए परफेक्ट हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए मैटिफाइंग कंसीलर बेस्ट है क्योंकि यह एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल करता है।   

विज्ञापन
Shopping Tips how to buy perfect concealer in hindi
अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखें - फोटो : Adobe stock

अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखें 

यदि त्वचा ऑयली है तो मैट फिनिश और ऑयल-फ्री फॉर्मूला चुनें। ड्राई स्किन वालों को हमेशा हाइड्रेटिंग और क्रीमी टेक्सचर वाले कंसीलर लेना चाहिए। सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अल्कोहल और फ्रेगरेंस-फ्री फॉर्मूला बेहतर रहता है।  

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed