फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रद्धा कपूर निकली थीं घर से सजधज कर लेकिन कपड़े देख लगा- ये क्या पहन लिया?

Wed, 10 Mar 2021 03:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 10 Mar 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
shraddha kapoor latest outing rohan shrestha in color block blazer with latex pant
shraddha kapoor - फोटो : instagram

श्रद्धा कपूर वैसे तो जब भी किसी इवेंट या आउटिंग पर निकलती हैं तो उनका स्टाइल सबसे अलग होता है। स्टाइलिश और ग्लैमरस के साथ वो अक्सर ही खुद को कंफी लुक में रखती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन हाल ही में जब वो अपने खास दोस्त रोहन श्रेष्ठा के साथ डिनर डेट के लिए निकलीं तो उनके कपड़े देख हैरानी हुई। उनके ओवरऑल लुक को देख समझ नहीं आया कि इसकी तारीफ करें या फिर बुराई। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 

shraddha kapoor latest outing rohan shrestha in color block blazer with latex pant
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram fan page

दरअसल, अपने खास दोस्त के साथ डिनर डेट के लिए श्रद्धा कपूर निकलीं तो पपराजी के कैमरे में तो उन्हें कैद होना ही था। जिसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं। लेकिन इन तस्वीरों में श्रद्धा कपूर का पूरा लुक जरा भी पसंद नहीं आया। श्रद्धा ने टैन ब्राउन कलर और ब्लैक कलर की डबल साइडेड ब्लेजर पहनी थी। जिसकी कलर ब्लॉक डिजाइन और कट आउट काफी स्टाइलिश थी। 

shraddha kapoor latest outing rohan shrestha in color block blazer with latex pant
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram fan page

लेकिन श्रद्धा ने इस पावर शोल्डर ब्लेजर के साथ सफेद रंग की ब्रालेट पहनी थी। जो उन्हें हॉट और सेक्सी लुक तो दे रही थी। लेकन खुद श्रद्धा इस टॉपवियर के साथ कंफर्ट नहीं थी और ब्लेजर से इसे छिपाने की कोशिश में थीं। वहीं इस लुक को बिगाड़ने का काम किया बॉटम वियर ने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shraddha kapoor latest outing rohan shrestha in color block blazer with latex pant
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram fan page

श्रद्धा ने इस ब्लेजर और सफेद रंग की ब्रालेट टॉप के साथ काले रंग का जिस पर सफेद स्ट्राईप बनी थीं। लेटेक्स मेड ढीली-ढाली पैंट पहनी थी। जो इस पूरे लुक को बिगाड़ने का काम करने के लिए काफी थी। वहीं इस लुक के साथ श्रद्धा ने कानों में ईयररिंग्स पहने थे। साथ में सटल मेकअप मास्क के बावजूद समझ आ रहा था। साइड पार्टीशन हेयर डू में श्रद्धा हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
shraddha kapoor latest outing rohan shrestha in color block blazer with latex pant
shraddha kapoor - फोटो : instagram

हालांकि श्रद्धा का ये पूरा लुक किसी भी तरीके से इंप्रेस करने में कामयाब नहीं हुआ। वैसे तो कई मौकों पर श्रद्धा सबसे बेस्ट आउटफिट में नजर आती हैं। पिछले दिनों ही फ्रेंड के जन्मदिन पर ग्रीन रंग की शार्ट ड्रेस में वो काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। ग्रीन और ब्लैक कलर की शिमरी मिरर वर्क शार्ट ड्रेस में टोंड लेग फ्लांट करते उनका  लुक काफी आकर्षक था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed