फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor Saree Look : साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से लें टिप्स

Fri, 17 Feb 2023 04:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 Feb 2023 04:54 PM IST
सार

 अगर आप भी अपने साड़ी कलेक्शन में कुछ नई तरीके की साड़ियां एड करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Saree Look best saree look of Shraddha Kapoor see photos
साड़ी में दिखना है स्टाइलिश तो श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से लें टिप्स - फोटो : instagram

Shraddha Kapoor Saree Look : साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसे हर कार्यक्रम में पहना जाता है। चाहे शादी हो, कहीं पूजा हो या फिर कहीं पार्टी, साड़ी पहन कर आप हॉट के साथ-साथ स्टाइलिश लग सकती हैं। ये आपके हाथ में होता है कि आप साड़ी में खूबसूरत दिखना चाहती हैं या हॉट। कई ऐसी एक्ट्रेस भी होती हैं, जो अक्सर साड़ी में जलवा बिखेरती हैं। इन्हीं में श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। अगर आप भी साड़ी पहनने के लिए कहीं से टिप्स लेने का सोच रही हैं तो अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया अकाउंट देख सकते हैं।



दरअसल, श्रद्धा कपूर एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कि साड़ी पहन कर बेहद हॉट लगती हैं। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धा की काफी फैन फॉलोइंग है। जैसे ही वो कोई तस्वीर साझा करती हैं, वैसे ही लोग इन पर प्यार लुटाना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी अपने साड़ी कलेक्शन में कुछ नई तरीके की साड़ियां एड करना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के इन लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 

Shraddha Kapoor Saree Look best saree look of Shraddha Kapoor see photos
फ्रिल साड़ी में श्रद्धा - फोटो : instagram

फ्रिल साड़ी में श्रद्धा 

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अर्थी ग्रीन कलर की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मांग टीका, हैवी इयररिंग्स, हाथ में हैवी कड़े और हैवी नेकपीस कैरी किए थे। इस पूरे लुक में श्रद्धा बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस तरह की साड़ी आज-कल काफी डिमांड में है। 

Shraddha Kapoor Saree Look best saree look of Shraddha Kapoor see photos
पीच पिंक रंग की साड़ी - फोटो : instagram

पीच पिंक रंग की साड़ी

आज कल इन रंगों की डिमांड बाजार में काफी ज्यादा है। अगर आप किसी कार्यक्रम में साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इस लुक को कॉपी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। इसके साथ ब्लाउज का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Saree Look best saree look of Shraddha Kapoor see photos
रेड-ऑरेंज साड़ी में श्रद्धा - फोटो : instagram

रेड-ऑरेंज साड़ी में श्रद्धा 

कुछ समय पहले श्रद्धा ने लाल और पीले रंग की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसमें उनका लुक लोगों ने काफी पसंद किया था। इस तरह की कलरफुल साड़ी के साथ आपको कभी ज्यादा ज्वेलरी कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिन के कार्यक्रमों के लिए इस तरह की साड़ी एक बेहतर ऑप्शन है। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Saree Look best saree look of Shraddha Kapoor see photos
रेड साड़ी में श्रद्धा का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram

रेड साड़ी में श्रद्धा का खूबसूरत अंदाज 

लाल रंग की इस साड़ी में श्रद्धा का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है। अगर आप किसी शादी में साड़ी पहनने का सोच रहीं हैं तो इस लुक से इंस्पायर हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed