Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Shrenu Parikh Akshay Mhatre Wedding Album photos bachelor party to Reception party
{"_id":"658bc9b7e3dd23e7dd0d3483","slug":"shrenu-parikh-akshay-mhatre-wedding-album-photos-bachelor-party-to-reception-party-2023-12-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shrenu-Akshay Wedding: बैचलर पार्टी से लेकर रिसेप्शन तक में श्रेनु पारिख का हर लुक रहा परफेक्ट, डालें एक नजर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Shrenu-Akshay Wedding: बैचलर पार्टी से लेकर रिसेप्शन तक में श्रेनु पारिख का हर लुक रहा परफेक्ट, डालें एक नजर
Shrenu-Akshay Wedding: टीवी सीरियल इश्कबाज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री श्रेनु पारिख हाल ही में अक्षय म्हात्रे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। वो और अक्षय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
लंबे इंतजार के बाद श्रेनु और अक्षय ने 21 दिसंबर को गुजराती और महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना था। एक्ट्रेस की शादी की हर रस्म की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने दोस्तों को बैचलर पार्टी दी, जिसके बाद उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं।
चाहे बात करें उनके बैचलर पार्टी के लुक की या रिसेप्शन की, शादी के हर एक कार्यक्रम में उनका अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था। अगर आपने भी एक्ट्रेस की वेडिंग एलबम को मिस किया है तो ये लेख आपके लिए है। हम आज आपको एक्ट्रेस के बैचलर पार्टी लुक से लेकर उनके रिसेप्शन कर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
शादी से पहले श्रेनु पारिख ने अपनी खास सहेलियों को एक शानदार बैचलरेट पार्टी दी, जिसमें एक्ट्रेस परी की तरह खूबसूरत लग रहीं थीं। इस पार्टी में श्रेनू पारेख ब्लैक शिमरी ड्रेस में दिखीं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने प्रिंसेस क्राउन पहना था। उनका लुक बेहद बोल्ड दिख रहा था।
श्रेनु ने अपने मेहंदी के लुक में इंडो वेस्टर्न लुक कैरी किया था। हरे रंग की स्कर्ट और क्रॉप टॉप में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस लुक में उनकी हेयर स्टाइल सबसे खास थी।
वैसे तो लोग हल्दी के दिन पीले रंग के कपड़े ही पहनते हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी हल्दी में हरे रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक बेहद ही प्यारा लग रहा था। अक्षय ने भी श्रेनु से मैचिंग करते हुए हरे रंग का ही कुर्ता पायजामा पहना था।
अपनी संगीत के दिन ही श्रेनु और अक्षय ने सगाई भी की थी। इस दौरान श्रेनु ने डार्क पर्पल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे के साथ उन्होंने बालों में पोनीटेल बनाई थी। वहीं अक्षय भी ब्लैक और व्हाइट लुक में भी काफी स्मार्ट दिख रहे थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।