श्वेता तिवारी मतलब लोगों की प्रेरणा खुद का और अपनी फिटनेस का ख्याल रखना बहुत अच्छे से जानती हैं इसलिए इतनी बड़ी बेटी की मां होने के बावजूद वे किसी नई अदाकारा जैसी ही दिखाई देती हैं। श्वेता साधारण से साधारण आउटफिट में भी आकर्षक दिखने की कला को बखूबी जानती हैं। वे अपने हेयरकट, मेकअप, फोटोशूट्स में नए-नए प्रयोग करती रहती हैं इसलिए उनसे कई सारी महिलाएं इंस्पायर भी होती हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का यह सादगी से भरपूर अंदाज।
भारतीय महिलाओं के लिए बेस्ट है श्वेता तिवारी का यह समर रूटीन लुक, जरूर करें ट्राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसा है ड्रेस
श्वेता ने गर्मियों के अनुसार आंखों को सुहाना वाले रंग के और शरीर को आराम पहुंचाने वाले कपड़े पहने हैं। ऐसे कपड़ों को आराम से रोज पहना जा सकता है। श्वेता ने हरे रंग की कुर्ती के साथ सफेद रंग का प्लाजो पहना हुआ है। सफेद प्लाजो पर हरे रंग की पत्तियों की प्रिंट है। कुर्ती में आगे की तरफ छोटी सी डोरी दी हुई है।
मोजड़ी हैं बेहद सुंदर
श्वेता ने अपने इस ड्रेस के साथ खूबसूरत राजस्थानी मोजड़ी पहनी हुई है, मोजड़ी में भी अलग-अलग हल्के रंग दिए हुए हैं। कानों में उन्होंने सिल्वर झुमके डाले हुए हैं, जिसमें हरा रंग भी है। बाकी अन्य किसी भी तरह की जूलरी श्वेता ने नहीं पहनी है।
हेयरस्टाइल कर रहा है सूट
श्वेता का हेयरस्टाइल उनपर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने बालों को खोलकर कंधे से आगे लाते हुए एक ही तरफ किया हुआ है। बालों में हल्के कर्व्स हैं। श्वेता कुर्सी पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रही हैं और पैरों को क्रॉस किया हुआ है ताकि आसानी से ध्यान उनकी मोजड़ी पर आकर्षित हो।
श्वेता के आउटफिट को दो धागे ने तैयार किया है। स्टाइलिंग विक्टर रोबिंसन द्वारा की गई है, जूलरी जिल ज्वेलर्स से हैं और खूबसूरत जूतियां टिनसल टोज से हैं। स्टाइलिंंग के लिए विक्टर को सोहेल मुगल द्वारा असिस्ट किया गया है। श्वेता के बालों में से कुछ बाल आगे की तरफ फोरहेड पर आ रहे हैं, जो कि बहुत अच्छे लग रहे हैं।