श्वेता त्रिपाठी फिल्मों एवं वेब सीरीज में कई सशक्त किरदार निभा चुकी हैं। श्वेता त्रिपाठी की अदाओं और उनके लुक से उनकी उम्र का अंदाजा बिल्कुल नहीं लगाया जा सकता। वे अक्सर चुलबुली सी ही नजर आती हैं। श्वेता त्रिपाठी के प्रशंसक भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर बहुत अधिक तस्वीरें नहीं डालती हैं लेकिन वे जब भी तस्वीरें डालती हैं तो देखने वालों की उनसे नजरें नहीं हटतीं। हाल ही में उन्होंने लहंगे में बहुत ही सुंदर तस्वीरें पोस्ट की है। अगली स्लाइड्स से देखिए श्वेता का यह मोहक लुक।
लेग कट लहंगे में श्वेता त्रिपाठी का यह लुक है लाखों में एक, मस्तीभरा है अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों के अनुसार है लहंगा
श्वेता का लहंगा बिल्कुल मौसम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ऊपर सिंगल स्ट्रीप में लाइट शेड का फ्लोरल क्रॉप टॉप है, वहीं नीचे लेग कट में डार्क प्लेट्स वाला स्कर्ट है। स्कर्ट पर भी फ्लोरल प्रिंट है और सबसे नीचे डार्क ग्रीन कलर की मोटी बॉर्डर है। लेग कट की साइड डोरी भी है।
भारी जूलरी पहनी है
श्वेता ने इस सुंदर से फ्लोरल लहंगे को भारी जूलरी के साथ पहना है। उनके गले में एक भारी से सिल्वर मेटल का हार है जिसमें मल्टीकलर की डिजाइन है। एक हाथ में पांचों उंगलियों में रिंग वाला ब्रेसलेट है, पत्ती के आकार के जूलरी से मिलते-जुलते ही ईयररिंग्स भी हैं। पैरों में सुनहरे रंग की चमक वाली हाई हील्स हैं।
बालों की स्टाइलिंग है परफेक्ट
श्वेता छोटे बाल रखना पसंद करती हैं लेकिन जिस तरह से उनके बालों की स्टाइलिंग की हुई है, वो वाकई बहुत ही शानदार है। लेयर्स में सेट किये हुए उनके बाल कंधों तक आ रहे हैं। मेकअप गर्मियों के अनुसार लाइट ही है। आंखों में आई लाइनर है और हल्के ही रंग का लिपशेड लगाया है।
श्वेता के इस खूबसूरत ड्रेस को डिजाइनर पायल सिंघल द्वारा तैयार किया गया है। लुक की स्टाइलिंग पूजा सेठी ने बड़ी ही खूबसूरती से की है। मेकअप दिव्या संचेती ने किया है और बहुत ही मस्तीभरे पोज के साथ यह फोटोशूट द वेडिंग स्टोरी ऑफिशियल द्वारा किया गया है।