फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Lipstick: लिपस्टिक को ब्लश की जगह करती हैं इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान

Wed, 05 Mar 2025 04:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

लिपस्टिक और ब्लश दोनों के इन्ग्रीडिएंट्स अलग-अलग होते हैं और चेहरे की त्वचा पर इनका अलग प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल करने के क्या नुकसान हो सकते हैं
 

विज्ञापन
Side Effects Of Lipstick as blush in hindi Lipstick ko blush ki tarah use karna chahiye ya nahi
लिपस्टिक को ब्लश की जगह करती हैं इस्तेमाल तो जान लें इसके नुकसान - फोटो : Adobe stock
Side Effect Of Lipstick: महिलाओं के लिए मेकअप काफी अहम होता है। हर महिला घर से निकलने से पहले कछ प्रोडक्ट इस्तेमाल अवश्य करती है। इन मेकअप प्रोडक्ट में अब ब्लश शामिल हो गया है। हर स्किन टाइप और टोन के हिसाब से बाजार में ब्लश मिलता है।


पर, अक्सर महिलाएं जल्दी में या मेकअप की कमी होने पर लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल कर लेती हैं। ये देखने में अच्छा लग सकता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि ऐसा करना आपकी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है? लिपस्टिक को चेहरे पर इस्तेमाल करने के काफी नुकसान होते हैं, जिस बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 
Side Effects Of Lipstick as blush in hindi Lipstick ko blush ki tarah use karna chahiye ya nahi
पोर्स बंद हो सकते हैं - फोटो : Adobe stock
पोर्स बंद हो सकते हैं 

लिपस्टिक में हैवी वैक्स, ऑयल होता है, जो त्वचा के पोर्स को बंद कर सकते हैं। इससे पिंपल्स, एक्ने और ब्लैकहेड्स होने की संभावना बढ़ जाती है, खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए। ऐसे में लिपस्टिक का इस्तेमाल कभी भी ब्लश की तरह न करें।

 
Side Effects Of Lipstick as blush in hindi Lipstick ko blush ki tarah use karna chahiye ya nahi
त्वचा में हो सकती है इरिटेटशन - फोटो : Adobe stock
त्वचा में हो सकती है इरिटेटशन

लिपस्टिक में मौजूद केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स स्किन को ड्राई कर सकते हैं। इससे चेहरे पर लाल चकत्ते, खुजली और जलन हो सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है तब तो आपको लिपस्टिक को ब्लश की तरह इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effects Of Lipstick as blush in hindi Lipstick ko blush ki tarah use karna chahiye ya nahi
हो सकते हैें चेहरे पर दाग-धब्बे - फोटो : Adobe stock

हो सकते हैें चेहरे पर दाग-धब्बे 
 
लिपस्टिक में डार्क पिगमेंट और आर्टिफिशियल कलर होते हैं, जो लगातार चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों का कारण बन सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर आप डार्क शेड्स का इस्तेमाल कर रही हैं, तो स्किन नेचुरल टोन खो सकती है।   

विज्ञापन
Side Effects Of Lipstick as blush in hindi Lipstick ko blush ki tarah use karna chahiye ya nahi
हार्श केमिकल्स स्किन डैमेज कर सकते हैं - फोटो : Adobe stock
हार्श केमिकल्स स्किन डैमेज कर सकते हैं

लिपस्टिक में लेड, पैराबेन्स, आर्टिफिशियल फ्रेग्रेंस और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो चेहरे की नाज़ुक त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक ऐसा करने से स्किन समय से पहले बूढ़ी दिखने लगती है और झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed