फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Finger Mehndi Design: सिर्फ उंगलियों पर लगाएं ऐसी मेहंदी डिजाइन, आपकी हथेलियों पर टिक जाएगी सबकी नजर

Tue, 15 Jul 2025 12:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:17 PM IST
सार

Simple Finger Mehndi Design: उंगलियों की मेहंदी डिजाइन में रिंग स्टाइल मेहंदी, डॉट एंड लाइन पैटर्न, अरेबिक उंगलियों की बेल नेट डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप भी उंगलियों में मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकती हैं।   

विज्ञापन
Simple Finger Mehndi Design to try in 2025 for beautiful impression Saral Ungliyon Ki Mehndi Design
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

Simple Finger Mehndi Design: आजकल लड़कियां हथेलियों में भर-भर कर मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं। मिनिमम मेहंदी डिजाइन की चाहत में अधिकतर लड़कियां बेल डिजाइन, अरेबिक डिजाइन या गोल डिजाइन लगाती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन से हथेलियां पूरी मेहंदी ने नहीं रची होती, बल्कि कुछ हिस्से में ही मेहंदी लगी रहती है। हालांकि अब ट्रेंड अधिक मिनिमम डिजाइन का है। इसमें सिर्फ उंगलियों में मेहंदी लगाई जाती है। अगर आप फुल हैंड मेहंदी पसंद नहीं करतीं या जल्दी में हैं, तो सिर्फ उंगलियों पर डिटेल्ड मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इसमें मेहंदी से उंगलियां भरी नहीं जाती हैं, बल्कि उंगलियों में मेहंदी की बारीक डिजाइन लगाई जाती है। 



इस डिजाइन से आपकी हथेलियां भी खूबसूरत दिखेंगी और ये स्टाइलिश भी लगेगा। उंगलियों की मेहंदी डिजाइन में रिंग स्टाइल मेहंदी, डॉट एंड लाइन पैटर्न, अरेबिक उंगलियों की बेल नेट डिजाइन बना सकते हैं। अगर आप भी उंगलियों में मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो यहां से कुछ आइडिया ले सकती हैं।   

Simple Finger Mehndi Design to try in 2025 for beautiful impression Saral Ungliyon Ki Mehndi Design
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

रिंग स्टाइल मेहंदी

समय कम है और आसानी से मेहंदी डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरह की डिजाइन मिनटों में बन जाती है। रचने के बाद सुंदर दिखती है। तस्वीर में बैक फिंगर डिजाइन दी गई है लेकिन आप इसे हथेली पर और दोनों साइड पर लगा सकते हैं। हथेली पर लगाते समय फिंगर टिप को मेहंदी से भर लें।

Simple Finger Mehndi Design to try in 2025 for beautiful impression Saral Ungliyon Ki Mehndi Design
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

डॉट एंड लाइन पैटर्न

पारंपरिक मेहंदी डिजाइन से हटकर इस तरह की मेहंदी डिजाइन माॅडर्न और खूबसूरत दिखती है। इसमें आप इसे हथेली पर आगे, पीछे या तस्वीर में दी गई जगह के अनुरूप बना सकते हैं। इसमें मेहंदी की पतली कोन से सिर्फ पत्तियों को बनाते हुए पूरी डिजाइन बनाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simple Finger Mehndi Design to try in 2025 for beautiful impression Saral Ungliyon Ki Mehndi Design
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

फूलों से सजी डिजाइन

तस्वीर में दी गई मेहंदी डिजाइन उंगलियों पर रचा ली तो पूरी हथेली पर मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं होगी। ये डिजाइन बिना हथेली भरे भी बहुत आकर्षक दिखेगी। अगर आप कॉलेज या दफ्तर जाती हैं और मेहंदी लगाने का शौक रखती हैं तो इस तरह की डिजाइन से पारंपरिक मेहंदी डिजाइन को मॉडर्न टच दे सकती हैं।

विज्ञापन
Simple Finger Mehndi Design to try in 2025 for beautiful impression Saral Ungliyon Ki Mehndi Design
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

बारीक मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपकी हाथों की खूबसूरती को दोगुनी कर सकती है। इस डिजाइन को बारीकी से बनाया गया है। भले ही ये मेहंदी डिजाइन सिर्फ उंगलियों में रचाई गई है लेकिन ये पूरे हाथ का आकर्षण बना रही है। अगर आप ध्यान से इस डिजाइन को देखें तो इसे बनाना बहुत अधिक कठिन नहीं है। क्राॅस पत्तियों से उंगली को कवर करें। क्रॉस के बीच में चौकोर डिजाइन बनाएं। उंगलियों के अंत में छोटे-छोटे फूल बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed