{"_id":"6348ff44354179071529fe1e","slug":"singer-neha-kakkar-neeti-mohan-beautiful-look-in-karwa-chauth-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Karwa Chauth: एक्ट्रेस ही नहीं करवा चौथ पर दिखा इन सिंगर का खूबसूरत अंदाज","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bollywood Karwa Chauth: एक्ट्रेस ही नहीं करवा चौथ पर दिखा इन सिंगर का खूबसूरत अंदाज
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
singers in karwa chauth
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करवा चौथ का त्योहार पूरे देश में काफी धूमधाम से मनाया गया। सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। ऐसे में बॉलीवुड कैसे पीछे रहता। बीटाउन की हसीनाओं ने भी करवा चौथ पर पति के लिए व्रत रखा। साथ ही अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए साझा की। जिसमे कटरीना कैफ से लेकर मौनी रॉय का खूबसूरत लुक दिखा। इस लिस्ट में केवल एक्ट्रेस ही नहीं सिंगर भी शामिल हैं। करवा चौथ के मौके पर नेहा कक्कड़ से लेकर नीति मोहन ने भी अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के लिए साझा की। आगे की स्लाइड में देखें इन सिंगर के लुक।
2 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर ही खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। वीडियो सांग से लेकर जज की भूमिका में उनका फैशनेबल अंदाज फैंस को देखने को मिलता है। करवाचौथ के मौके पर सजधज कर नेहा कक्कड़ ने भी अपने लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसमे वो पति के साथ पोज दे रही हैं। डार्क रेड कलर के कुर्ते और पलाजो में उनका लुक खूबसूरत दिख ऱहा है।
3 of 5
neha kakkar
- फोटो : instagram
वहीं बिल्कुल डार्क लिपस्टिक और पिंक ब्लश चिक्स उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। नेहा ने भले ही साड़ी डिच कर सलवार कुर्ता पहना हो लेकिन मांगटीका और गले में चोकर नेकपीस उन्हें बिल्कुल नई दुल्हन सा लुक दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
neeti mohan
- फोटो : instagram
नेहा कक्कड़ के अलावा सिंगर नीति मोहन ने भी अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की है। जिसमे वो लाल रंग की साड़ी पहने रेडी हैं। हैवी गोल्डन जरी एंब्रायडरी वाली साड़ी में नीति मोहन ने जमकर पोज दिए हैं। वहीं इस हैवी जरी वर्क वाली साड़ी के साथ स्लीवलेस जरी वर्क वाले ब्लाउज को मैच किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
neeti mohan
- फोटो : instagram
बात करे मेकअप की तो बालों में गजरा और हैवी चांदबाली नीति के लुक में चार चांद लगा रही हैं। वहीं माथे पर बिंदी के साथ स्मोकी आईज और ब्लश चिक्स लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। सिंगर नीति मोहन ने इस्टाग्राम पर अपने लुक की ढेर सारी तस्वीरें फैंस के लिए साझा की हैं। जिसमे उनका करवा चौथ लुक खूबसूरत दिख रहा है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।