फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Birthday: इस दंबग अभिनेत्री का अंदाज है सबसे जुदा, हर आउटफिट में लगती हैं बेहद खूबसूरत

Sun, 02 Jun 2024 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 02 Jun 2024 10:22 AM IST
सार

फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha birthday special story latest ethnic to western looks of Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha: सलमान खान की फिल्म दबंग से डेब्यू करने वालीं मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो 70 – 80 दशक के मशहूर अभिनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग और खास जगह बनाई है।



हाल ही में वो संजय लीला भंसाली की पहली बेव सीरीज हीरामंडी में फरीदन का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने इस सीरीज में डबल किरदार निभाया है। सोनाक्षी सिन्हा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचती हैं। 

ऐसे में आज उनके जन्मदिन के दिन हम आपको उनके बेहद खास लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर शॉपिंग कर सकें। एक्ट्रेस के ये सभी लुक्स बेहद ही कमाल के हैं। 

Sonakshi Sinha birthday special story latest ethnic to western looks of Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

लहंगा

कुछ समय पहले ही एक फैशन शो में एक्ट्रेस ने ये लहंगा पहना था। इसका दुपट्टा बेहद खास था और दुपट्टे की वजह से ही उनका लुक खूबसूरत लग रहा था। सोनाक्षी अक्सर लहंगे में अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिसमें उनका लुक कमाल का लगता है। 

Sonakshi Sinha birthday special story latest ethnic to western looks of Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

साड़ी

इस ब्लैक रंग की साड़ी में सोनाक्षी कमाल की खूबसूरत लग रहीं हैं। उनकी इस खूबसूरती में उनका जूड़ा और जूड़े में लगा गजरा चार चांद लगा रहा है। अपने इस लुक को क्लासी रखने के लिए उन्होंने फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha birthday special story latest ethnic to western looks of Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

बॉडीकॉन ड्रेस

इस लाल रंग की डीपनेक बॉडीकॉन ड्रेस में सोनाक्षी काफी ग्लैमरस लग रहीं हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने मेकअप को न्यूड रखते हुए बालों को खुला छोड़ा है। इसके साथ ही सोनाक्षी ने अपने इस लुक के साथ खास तरह के ईयररिंग्स पहने हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha birthday special story latest ethnic to western looks of Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram-Sonakshi Sinha

शॉर्ट ड्रेस

सोनाक्षी इस शॉर्ट ड्रेस में भी काफी क्यूट लग रही हैं। उनकी ये ड्रेस बेकलेस है, जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा है। अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं तो इस तरह की ड्रेस अपने लिए खरीद सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed