फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के इस ब्राइडल लुक से टिप्स ले सकती हैं आप

Sun, 23 Jun 2024 10:17 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 23 Jun 2024 10:17 AM IST
सार

आज मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding latest update inside photos of Sonakshi Sinha and zaheer iqbal wedding
सोनाक्षी सिन्हा का इस ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram-Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha Wedding: आज 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी के कार्यक्रम उनके घरों में ही हो रहे हैं। सोनाक्षी के फैंस उनकी शादी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जहीर और सोनाक्षी की शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा का जुहू स्थित बंगला सजाया गया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

बीती शाम एक्ट्रेस के हाथों में जहीर के नाम की मेहंदी भी लग गई है, जिसकी तस्वीरें सामने आईं थीं। हालांकि शादी से पहले ये खबर आ रही थी कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शादी से खुश नहीं हैं, लेकिन अब इस बात को उन्होंने नकार दिया है। इन खबरों पर विराम लगाते हुए हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा को जहीर के घर पर देखा गया था।

अब हर कोई बस सोनाक्षी के ब्राइडल लुक को देखने का इंतजार कर रह है। जब तक सोनाक्षी का रीयल ब्राइडल लुक सामने नहीं आता, तब तक हम आपको उनका रील ब्राइडल लुक दिखाने जा रहे हैं। सोनाक्षी का ये लुक देखने में बेहद खूबसूरत है। आप इससे टिप्स ले सकती हैं। 
Sonakshi Sinha Wedding latest update inside photos of Sonakshi Sinha and zaheer iqbal wedding
सोनाक्षी सिन्हा का इस ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram-Sonakshi Sinha
देखें एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक

कुछ ही दिनों पहले सोनाक्षी ने बेज कलर के लहंगे में फोटोशूट कराया था। उनके इस लहंगे में हैवी एंब्रॉइडरी थी, जिसमें वह एकदम राजकुमारी लग रही थी। हैवी बॉर्डर वाला ये जरी दुपट्टा उनके लुक को कम्पलीट कर रहा था। इस लहंगे के साथ सोनाक्षी ने स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला फुल स्लीव का ब्लाउज कैरी किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। 

Sonakshi Sinha Wedding latest update inside photos of Sonakshi Sinha and zaheer iqbal wedding
सोनाक्षी सिन्हा का इस ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram-Sonakshi Sinha

कैसा था मेकअप

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इस लहंगा लुक के साथ लाइट ग्लोइंग मेकअप कैरी किया था। सोनाक्षी के इस लुक में विंग्ड आईलाइनर, न्यूड पिंक लिप्स और स्लीक बन उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding latest update inside photos of Sonakshi Sinha and zaheer iqbal wedding
सोनाक्षी सिन्हा का इस ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram-Sonakshi Sinha
ज्वेलरी थी बेहद खास
 
अपने इस ब्राइडल लुक के साथ सोनाक्षी ने चोकर नेकलेस, कुंदन गोल्ड ब्रेसलेट, मांगटीका, मैचिंग ईयररिंग्स के साथ स्टेटमेंट रिंग पहनी थी। उनके हाथों में हैवी गोल्डन कड़े भी देखने में काफी प्यारे लग रहे हैं। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding latest update inside photos of Sonakshi Sinha and zaheer iqbal wedding
सोनाक्षी सिन्हा का इस ब्राइडल लुक - फोटो : Instagram-Sonakshi Sinha

नेल आर्ट ने खींचा ध्यान

इस ब्राइडल लुक्स के साथ सोनाक्षी ने अपने नेल्स पर जो नेल आर्ट कराई थी, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दरअसल उन्होंने इस लुक के साथ अपे नाखूनों में बहुत ही सुंदर नेल आर्ट की थी, जिसपर स्टोन लगे थे। न्यूड कलर की ये नेल आर्ट देखने में काफी प्यारी थी। आप अपने ब्राइडल लुक के साथ ऐसी नेल आर्ट करा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed