Wedding Fashion: 23 जून को बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने दोस्तों और करीबियों के बीच रजिस्टर्ड मैरिज की। अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बाद में अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया।
Wedding Fashion: सोनाक्षी से पहले इन अभिनेत्रियों ने अपनी ही शादी में पहना पुराना आउटफिट
सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी शादी के खास दिन को और खास बनाने के लिए अपनी मां या सासु मां की शादी का आउटफिट पहना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी सिन्हा
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी में 44 साल पुरानी साड़ी पहनी। उनकी ये साड़ी उनकी मां पूनम सिन्हा ने अपनी शादी में पहनी थी। इतना ही नहीं सोनाक्षी ने ज्वेलरी भी अपनी अपनी मां के कलेक्शन से ही पिक की थी। लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद आया।
यामी गौतम
यामी गौतम ने कोरोना काल में काफी सादगी से शादी की थी। अपनी इस शादी में उन्होंने अपनी मां की ही साड़ी पहनी थी। इस साड़ी लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्क की साड़ी के साथ मैचिंग दुपट्टा पहना था, जिसमें यामी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उनके वेडिंग लुक में पारंपरिक ज्वेलरी चार चांद लगा रही थी।
गुल पनाग
एक्ट्रेस गुल पनाग ने अपनी शादी की रस्मों में अपनी मां और सास की ड्रेसेस कैरी की थीं। जहां अपनी शादी में उन्होंने अपनी मां की शादी का गुलाबी लहंगा पहना, वहीं संगीत नाइट के लिए उन्होंने अपनी सासू मां की ड्रेस कैरी की थी। दोनों ही आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने 2012 में पटौदी खानदान के नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की। इस शादी में उन्होंने बेशकीमती तीन पीढ़ियों पुराना आउटफिट पहना था। सैफ अली खान की दादी बेगम साजिदा सुल्तान ने अपनी शादी में इस शरारा को पहना था।
इसके बाद सैफ की मां शर्मिला ने 27 दिसंबर 1968 को जब पटौदी खानदान के नबाव मंसूर अली खान पटौदी से शादी की तो ये शरारा ही पहना था। इसके बाद बाद करीना ने पटौदी परिवार की परंपरा को निभाते हुए अपनी शादी में इसी शरारा सूट को पहना। इस शरारा सूट में करीना बला की खूबसूरत लग रहीं थीं।