फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्दे पर खूबसूरत दिखने वाली हीरोइनों को लेकर सोनम ने किया था अबतक का सबसे बड़ा खुलासा

Tue, 09 Jun 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 09 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
sonam kapoor birthday special told myths about celebrity look in her post
Sonam Kapoor - फोटो : instagram

सोनम कपूर का जन्मदिन 9 जून को होता है। आज सोनम पूरे 35 साल की हो गईं। सोनम ने साल 2016 में अपने पोस्ट के जरिए तमाम सेलिब्रेटीज की पोल खोल दी थी। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया था कि कैसे हीरोइनें सुंदर दिखने के लिए घंटो शीशे के सामने समय बिताती हैं। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हुआ था। तो चलिए जानें उस पोस्ट में सोनम ने क्या कुछ कहा था।


 
sonam kapoor birthday special told myths about celebrity look in her post
sonam kapoor - फोटो : instagram

सोनम ने बताया था कि पर्दे पर खूबसूरत दिखने के लिए एक्ट्रेस को क्या कुछ नहीं करना पड़ता। सोनम ने ये पोस्ट बॉडी शेमिंग और तमाम टीनएज लड़कियों के उस भ्रम को दूर करने के लिए किया था। जिसमें वो सेलिब्रेटीज जैसा लुक पाना चाहती हैं। 


 
sonam kapoor birthday special told myths about celebrity look in her post
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम ने पोस्ट में लिखा था कि हर लड़की शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखते हुए सोचती है कि वो सेलिब्रेटीज जैसी क्यों नहीं दिखती। तो मैं बता दूं कि हर सेलिब्रेटी सुबह उठते समय ऐसा नहीं दिखता जैसा आप सब उन्हें देखते हैं। सच्चाई ये है कि कैमरे और लोगों के सामने आने से पहले मुझे 90 मिनट मेकअप के लिए बिताना पड़ता है। कुछ मेरे बाल बनाते हैं और कुछ मेकअप करते हैं। वहीं हर सप्ताह मेरे आईब्रो को शेप दी जाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor birthday special told myths about celebrity look in her post
Sonam Kapoor - फोटो : file photo

सोनम ने आगे लिखा था, मेरी बॉडी पर कन्सीलर लगाया जाता है। जिन जगहों पर मैंने कभी सोचा भी नहीं था ऐसे भागों पर भी कन्सीलर इस्तेमाल किया जाता है। अच्छी बॉडी के लिए मुझे सुबह 6 बजे उठना पड़ता है और 7:30 बजे तक मैं जिम में रहती हूं। बॉडी को फिट रखने के लिए मुझे शाम को भी एक्सरसाइज करनी पड़ती है और सोने से पहले भी मैं एक्सरसाइज करती हूं। 





 
विज्ञापन
sonam kapoor birthday special told myths about celebrity look in her post
sonam kapoor - फोटो : instagram

अच्छा दिखने के लिए मेकअप और जिम ही नहीं मुझे पूरा दिन क्या खाना है और क्या नहीं का भी ध्यान रखना होता है। इसके लिए पूरा दिन एक व्यक्ति मेरे साथ रहता है। मेरे खाने में इतनी चीजें शामिल नहीं होती, जितनी चीजें मेरे फेस पैक में इस्तेमाल की जाती हैं। इसके बाद मेरे कपड़े तय करने के लिए एक टीम काम करती है। इस सब के बाद भी अगर मैं सुंदर नहीं लगती तब फोटो को फोटोशॉप किया जाता है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed