{"_id":"6002863d8ebc3e2e68093389","slug":"sonam-kapoor-looks-sizzling-in-latest-photoshoot-wearing-yellow-gold-gown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अबतक के सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आईँ सोनम कपूर, कपड़ों के सहारे लगाया बोल्डनेस का तड़का","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
अबतक के सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आईँ सोनम कपूर, कपड़ों के सहारे लगाया बोल्डनेस का तड़का
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनम कपूर वैसे तो बॉलीवड की फैशनिस्टा हैं। लेकिन कई मौके आते हैं जब वो यूजर्स के ट्रोल का शिकार हो जाती हैं। लेकिन इन दिनों एक के बाद वो एक ऐसे लुक में नजर आ रही हैं। जिसे देख केवल मुंह से तारीफ निकलेगी। पिछले दिनों पति आनंद आहूजा के साथ डिनर डेट पर खूबसूरत काले लिबास में तारीफ बटोरने के बाद एक बार उनकी कातिल अदाएं फैंस को लुभा रही हैं। दरअसल, सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट साझा किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोनम कपूर इस बार अपने सिजलिंग अदाओं से फैंस का दिल चुरा रही हैं। वैसे तो सोनम हमेशा की महंगे और विदेशी ब्रांड के साथ नजर आती हैं। तो इस बार वो कैसे पीछे रहती। फ्रेंच फैशन डिजाइनर स्टीफन रोलैंड के काउचर कलेक्शन में से एक पीले रंग के गाउन में सोनम कपूर बेहद आकर्षक अंदाज में पोज दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
मिसेज आहूजा का ये गाउन काफी हद तक इंपीरियल चाइना के लुक से प्रभावित था। जिसे पहन वो किसी चीन की प्रिंसेज से कम नहीं लग रही थीं। गोल्डन रंग के गाउन जिसकी ड्रामेटिक फुल स्लीव थी। वहीं इस गाउन की कमर पर काले रंग के बेल्ट लगी थी। जो कि हर किसी का ध्यान खींच रही थी। जबकि इसकी प्लजिंग नेकलाइन बेली तक इसे बोल्ड बनाने के लिए काफी थी।
4 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram/sonamkapoor
वहीं इस गाउन की खासियत नेकलाइन पर की गई गोल्डन कैवियर एंब्रायडरी थी। जो किसी नेकपीस जैसा एहसास दे रही थी। जबकि बात करें मेकअप की तो चमकीली गहरे लाल रंग की लिपस्टिक और स्मोकी आईज बिल्कुल परफेक्ट लग रही थी। वहीं बालों में मिड पार्टिशन के साथ ढीलाढाला बन बनाया गया था। जो लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी था।
विज्ञापन
5 of 5
सोनम कपूर
- फोटो : instagram
सोनम कपूर जल्दी ही एके वर्सेज एके में नजर आने वाली हैं। पिछले दिनों ही सोनम कपूर का रेट्रो लुक भी फैंस को काफी पसंद आया था। जिसमे वो काले रंग के वेलवेट के गाउन के साथ दिखी थीं। जिसे उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग के जैकेट के साथ पेयर किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X