बॉलीवुड की एक्ट्रेस अपने स्टाइलिश कपड़ों और फुटवियर के प्रेम के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आजकल एक और एक्सेसरीज के प्रति इन सितारों का प्यार दिख जाता है। वो है पर्स, हांलाकि हर लड़की के लिए पर्स बहुत ही खास चीज होती है। लेकिन बात जब बॉलीवुड की आए तो इसका थोड़ा सा ज्यादा स्पेशल होना बनता है। अभी तक आपने कीमत के मामले में सबसे ज्यादा महंगे पर्स करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी और कियारा आडवाणी के पास देखा है। अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है। और वो नाम है सोनम कपूर का।
रानी मुखर्जी के बाद सोनम कपूर को भी भाया मिनी बैग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांलाकि पर्स लेने के मामले में रानी मुखर्जी भी पीछे नहीं है। मिनी बैग लेने का ट्रेंड बॉलीवुड में वहीं फॉलो करती हैं और अक्सर ही मिनी बैग के साथ नजर आ जाती हैं। पिछले दिनों अरमान जैन के रिसेप्शन में साड़ी पहन पहुंची रानी मुखर्जी ने कंधे पर मिनी बैग टांगा था। जिस पर हर किसी की निगाहें थीं। अब इसमें एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम सोनम कपूर का है।
भले ही करीना कपूर महंगे पर्स हाथों में लेकर चलती हैं। लेकिन इन पर्स नें जरूरत के कई सारे सामान आ जाते हैं। लेकिन अगर महंगे पर्स हाथ में लिए भी जाएं और उसमें जरूरत का एक भी सामान न रखा जा सके तो, इससे महंगा कुछ नहीं हो सकता है।
सोनम कपूर ने सफेद साड़ी में ज्वैलरी के लिए फोटोशूट कराया है। जिसमें उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग का पर्स ले रखा है। जिसकी कीमत सुन जरूर आप सोच में पड़ जाएंगे।
दरअसल, सोनम कपूर ने जिस ब्रांड का बैग लिया है उसका नाम है Rubeusmilano है। इस ब्रांड की ऑफिशियल साइट पर इस बैग की कीमत करीब एक हजार यूरो बताई गई है। जिसकी रुपये में कीमत 77 हजार से भी ज्यादा है। पर्स का आकार और कीमत सुन आपको भी बहुत हैरानी हुई होगी।

कमेंट
कमेंट X