सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सलवार-सूट में सोनम के नए फोटोशूट से नजरें हटाना होगा मुश्किल, फैंस बोले 'लाजवाब'

लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 02 Sep 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor Recent Photoshoot in Salwar Suit Looks Beautiful

जब फैशन गोल्स की बात होती है तो स्टाइल डीवा कही जाने वाली 'मसक्कली' सोनम कपूर आहूजा का नाम सबसे ऊपर आता है। कौन से सीजन में कैसा स्टाइल कैरी करना है ये सोनम बेहतर तरीके से जानती हैं।अक्सर स्टाइलिश एयरपोर्ट लुक या इंटरनेशनल फैशन लुक के लिए भी चर्चाओं में रहती हैं। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेवल के फैशन शो में लगातार हिस्सा लेने वाली सोनम ने हाल ही में पारंपरिक अवतार में बेहद खूबसूरत फोटोशूट कराया है जिसे देखना तो बनता है। 

Trending Videos
Sonam Kapoor Recent Photoshoot in Salwar Suit Looks Beautiful
अपनी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन में व्यस्त सोनम अक्सर नए अवतार में नजर आती हैं। लेकिन सोनम का पारंपरिक लुक बेहतरीन है। सोनम ने गोल्डन और ग्रे मिक्स रंग के सलवार-सूट में पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'पावर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Kapoor Recent Photoshoot in Salwar Suit Looks Beautiful
ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहने सोनम से नजरें हटाना मुश्किल है क्योंकि उनके कपड़े से लेकर मेकअप और हेयर सबकुछ परफेक्ट है। गोल्डन और ग्रे मिक्स रंग के सलवार-सूट के साथ जरी के दुपट्टे पर लाल गुलाब की एम्ब्रॉइडरी का गजब काम किया गया है। 
Sonam Kapoor Recent Photoshoot in Salwar Suit Looks Beautiful

सोनम के इस लुक को आप भी गणेश चतुर्थी, दिवाली या फिर दोस्त की शादी के किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। कुर्ते के साथ मैचिंग पेंट, मोजरी और पोटली लुक में चार-चांद लगा रहे हैं।सोनम का सूट और पोटली गुड अर्थ इंडिया ने डिज़ाइन किया है। ज्वेलरी आम्रपाली, जूती-भूमिका ग्रोवर, हेयरस्टाइल अल्पा खिमानी ने किया है। वहीं इस लुक को सोनम की बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया है। 

विज्ञापन
Sonam Kapoor Recent Photoshoot in Salwar Suit Looks Beautiful
बात करें सोनम के मेकअप की 'ब्राइट-अप टाइट' मेकअप काफी शानदार तरीके से किया गया है, जिसमें लाल लिपस्टिक काफी खिल रही है। बाकि मेकउप को मिनिमल रखा गया है। इस लुक के साथ सोनम ने मिनिमम ज्वेलरी मैच की है, जैसे हाथ में एमराल्ड ग्रीन रंग के कंगन और ईयररिंग शामिल है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed