सोनम कपूर घर में अपने पति के साथ लॉकडाउन का आनंद उठाते नजर आती है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने पति के लिए खाना बनाते वीडियो शेयर कर चुकी हैं। लेकिन इस बार सोनम अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते नजर आ रही हैं। फैशनिस्टा सोनम फैशन और स्टाइल के मामले में दूसरी अभिनेत्रियों से दो कदम आगे ही रहती हैं। इस बार भी अपनी थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर उन्होंने ये बात साबित कर दी है कि वहीं बी टाउन की ओरिजनल फैशनिस्टा हैं। आगे की स्लाइड में देखें स्टाइलिश तस्वीरें।
सोनम कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, स्टाइलिश अंदाज में दिखा रहीं अदाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि लोग उनके फोटोग्राफर का नाम बताएं क्योंकि उन्हें याद नहीं हैं। सोनम हर तस्वीर में काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। सोफे पर ब्लैक टॉप और पिंक कलर की स्कर्ट में तैयार सोनम काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर सोनम के पति आनंद आहूजा ने भी कमेंट किया है।
वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम बीज रंग का बॉडीकॉन ड्रेस पहने कुर्सी पर बैठी हैं। इसी ड्रेस में दूसरी तस्वीर के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा है क्वारंटीन लुक 2।
View this post on Instagram
How at home shoots used to look like.. I also really like this outfit.. remind me who this is by?
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम अपनी थ्रोबैक तस्वीर में काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। काले रंग के गाउन के साथ मैचिंग के स्टिलिटोज में सोनम बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। उनकी हर तस्वीर पर पति आनंद आहूजा ने कमेंट किया है।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on
सोनम कपूर की हर तस्वीर में वो अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं। सिल्वर पैंट्स और टर्टल नेक टॉप के साथ हैवी ईयररिंग्स पहने सोनम बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

कमेंट
कमेंट X