फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनम कपूर को फटी साड़ी पहने देख लोगों की छूट गई थी हंसी, ट्रोलर ने कर दिया था कुछ ऐसा कमेंट

Sun, 11 Oct 2020 05:14 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 11 Oct 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor wear ripped denim saree for film veere di wedding promotion troller gets trolled
sonam kapoor - फोटो : Social Media

सोनम कपूर बॉलीवुड की उन स्टाइल डीवा में शामिल हैं। जो फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के मामले में हमेशा आगे रहती हैं। साथ ही उसे पूरे स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं। हालांकि कई बार सोनम का एक्स्ट्रा स्टाइलिश और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट वाला लुक फैंस को रास नहीं आता। और फिर वो ट्रोलर के निशाने पर आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ जब सोनम अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए फटी हुई साड़ी पहन पहुंच गई थीं। 

sonam kapoor wear ripped denim saree for film veere di wedding promotion troller gets trolled
veere di wedding

दरअसल, फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन के लिए सोनम एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां पर उनकी अल्ट्रा स्टाइलिश साड़ी फैंस को जरा भी नहीं पसंद आई। वीरे दी वेडिंग फिल्म में सोनम कपूर के साथ करीना और दूसरी हीरोइन भी शामिल थीं। पूरी फिल्म में स्टाइल पर काफी फोकस किया गया था। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन के लिए भी सोनम ने एक्सपेरिमेंट करने की सोची। लेकिन उनका ये एक्सपेरिमेंट उन पर भारी पड़ गया और लोगों ने इसे फैशन का कबाड़ा बता दिया।

sonam kapoor wear ripped denim saree for film veere di wedding promotion troller gets trolled
sonam kapoor - फोटो : instagram/Rhea Kapoor

सोनम कपूर ने इवेंट के लिए डेनिम की डिस्ट्रेस साड़ी पहनी थी। इवेंट में सोनम ने डिजाइनर दीक्षा खन्ना की डिजाइन की हुई पाउडर ब्लू कलर की डेनिम की साड़ी पहनी थी। जिसे खास सोनम कपूर के लिए ही डिजाइन किया गया था। वैसे तो ये साड़ी ठीक थी। लेकिन इस साड़ी के बॉर्डर पर बना रिप्ड डिजाइन इसके लुक का कबाड़ा करने के लिए काफी था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor wear ripped denim saree for film veere di wedding promotion troller gets trolled
sonam kapoor - फोटो : instagram

जिसे देख ट्रोलर ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि सोनम ने इस साड़ी को काफी स्टाइल के साथ कैरी किया था। क्रिस्प व्हाइट कॉलर वाली शर्ट के साथ पहना था। जिसका नीचे का हिस्सा पैंट स्टाइल था। वहीं बालों में मेसी बन और विंग्ड आईलाइनर के साथ न्यूड शेड लिप्स के साथ सोनम इस लुक में तैयार हुई थीं। लेकिन सोनम का ये लुक ट्रोलर के निशाने पर आ गया। 

विज्ञापन
sonam kapoor wear ripped denim saree for film veere di wedding promotion troller gets trolled
veere di wedding
इसके बाद ट्रोलर ने कमेंट करना शुरू कर दिया और बकवास और फैशन का कबाड़ा जैसे कमेंट करने लगे। वहीं कुछ लोगों ने सोनम कपूर को भिखारी तक कह डाला।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed