सोनम कपूर फिल्मों से ज्यादा अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनका स्टाइल सेंस कमाल का है जिसकी वजह से वो बॉलीवुड की फैशनिस्टा के रूप में जानी जाती हैं। सोनम कपूर बेहद साधारण ड्रेस पहने तो सुर्खियां बनना लाजिमी है। ऐसे में सोनम कपूर की इस ड्रेस की कीमत जरूर सबको हैरान कर सकती है।
सोनम कपूर की 'बालकनी ड्रेस' की कीमत है बेहद कम, आसानी से फिट हो जाएगी आपके बजट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दिल्ली में पति के साथ लॉकडाउन में समय बिता रहीं सोनम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर ही पति के लिए खाना बनाते तो कभी पति के साथ बेडरूम की तस्वीर शेयर कर ट्रोलर के निशाने पर आने वाली सोनम ने कुछ दिनों पहले ही बालकनी में बैठी अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो सफेद रंग की लाइनिंग वाली ड्रेस पहने बैठी हैं।
गर्मियों के लिए इस परफेक्ट ड्रेस को पहने सोनम ने कैप्शन भी लिखा है। इस गर्मी में मेरे चेहरे पर मुस्कुराहट लाने वाली एक चीज है ये एयरी कफ्तान। तस्वीर में लिखे कैप्शन को पढ़ कर लगता है कि सोनम को ये ड्रेस काफी पसंद और वो इसे पहनकर काफी रिलैक्स महसूस कर रही हैं। वैसे सोनम इस तस्वीर में काफी खूबसूरत लग रही हैं। जिसे उनके पति आनंद आहूजा ने क्लिक किया है।
सोनम कपूर की ये ड्रेस आसानी से पॉकेट में फिट हो सकती है। मिसेज आहूजा की ये बालकनी ड्रेस 100 प्रतिशत लिनेन की बनी है जो कफ्तान लुक लिए है। वहीं इसकी रूमी स्लीव और पॉकेट के साथ साइड स्लिट इसे स्टाइलिश बनाती है। सोनम कपूर की इस ड्रेस की कीमत है करीब 6100 रुपये।

कमेंट
कमेंट X