सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sonam Kapoor: माथे पर बिंदी और अनारकली कुर्ता पहन सोनम कपूर दिखीं खूबसूरत, देखें तस्वीरें

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 02 Dec 2022 05:48 PM IST
विज्ञापन
sonam kapoor yellow anarkali suit with green bindi and gajra look simply wow
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर एक बार फिर अपने स्टाइलिश लुक में लौट आई हैं। लंबे समय से पति के साथ भारत के बाहर रह रहीं सोनम कपूर प्रेग्नेंसी के दौरान भारत लौट आई थीं। अब बेटे के जन्म के बाद उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। एयरपोर्ट से लेकर काम के सिलसिले में जब भी सोनम कपूर कैमरे के सामने आ रही हैं। उनका अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है।

Trending Videos
sonam kapoor yellow anarkali suit with green bindi and gajra look simply wow
सोनम कपूर - फोटो : instagram

इस बार भी जब वो घर के बाहर स्पॉट हुईं तो सोनम कपूर का एथिनिक लुक काफी खूबसूरत दिखा। वहीं सोनम ने अपने इस लुक की तस्वीरें भी सोशल मी़डिया पर भी फैंस के लिए साझा की है। जिसमे वो काफी खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं सोनम कपूर का ये लुक प्री वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट दिख रहा है। अगर आप वेडिंग सीजन में किसी खास लुक की तलाश में तो क्लासिक अनारकली वाले इस आउटफिट को चुन सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sonam kapoor yellow anarkali suit with green bindi and gajra look simply wow
सोनम कपूर - फोटो : instagram

सोनम कपूर ने पीले रंग के लांग अनारकली कुर्ते को चुना है। जिसके साथ चूड़ीदार को पेयर किया गया है। जूल नेकलाइन वाले कुर्ते के साथ सोनम ने थ्रेड वर्क वाले दुपट्टे को कुछ इस तरह से कंधे पर डाला है कि आसानी से वर्क फ्लांट हो रहा है। बात करें मेकअप की तो न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक को चुना गया है। 

sonam kapoor yellow anarkali suit with green bindi and gajra look simply wow
सोनम कपूर - फोटो : insta

वहीं माथे पर हरी बिंदी और कानों गोल्ड, कुंदन की ईयररिंग्स खूबसूरत लग रहे हैं। सोनम ने अपने इस लुक को बालों में स्लीक बन और उसमे गजरा लगाकर खास बनाया है। जो शादी के फंक्शन के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा है। 


 
विज्ञापन
sonam kapoor yellow anarkali suit with green bindi and gajra look simply wow
सोनम कपूर - फोटो : instagram

बेटे के जन्म के बाद सोनम कपूर एक बार फिर काम पर लौट आई हैं। साथ ही फैशनिस्टा सोनम का फैशनेबल लुक भी हर किसी को इंप्रेस कर रहा है। एयरपोर्ट पर फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हुई सोनम ने पाउडर ब्लू कलर की लांग ड्रेस पहनी थी। जिसकी हाई नेक डिजाइन और हेमलाइन पर लगा टेसल इसे खास बना रहा था। वहीं कफ्तान डिजाइन की ये ड्रेस काफी अलग डिजाइन की और आरामदायक दिख रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed