Kajal Agarwal: हर किसी पर खूब जचेंगी काजल अग्रवाल के जैसी साड़ियां, कलेक्शन पर डालें एक नजर
यदि आप अपने लिए खूबसूरत सी साड़ी खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो साउथ की अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साड़ी लुक्स पर एक नजर डाल लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेट साड़ी
यदि आपको हल्की साड़ियां पसंद हैं तो ऐसी नेट फैब्रिक की साड़ी देखने में अच्छी लगती है। ऐसे में यदि आप साड़ी पहनकर अपना खूबसूरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो ऐसी ही नेट फैब्रिक की साड़ी खरीदें। ऐसी साड़ी के साथ यदि आप स्लीवलेस ब्लाउज पहनेंगी तो आपका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
सीक्विन साड़ी
आजकल इस तरह की साड़ी काफी ट्रेंड में हैं। खासतौर पर युवा लड़कियां ऐसी सीक्विन वर्क की साड़ियां पहनना काफी पसंद करती हैं। इस तरह की साड़ी को क्लब से लेकर शादी-विवाह तक में कैरी किया जा सकता है। इसे यदि आप ग्लैमरस तरीके से पहनेंगी तो आपका लुक और भी प्यारा दिखेगा।
जॉर्जट साड़ी
कुछ हल्का फैब्रिक पसंद तो एक्ट्रेस के इस लुक से आप टिप्स ले सकती हैं। ऐसी जॉर्जट फैब्रिक की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। इसके साथ यदि आप बोटनेक ब्लाउज बनवाने का प्लान कर रही हैं तो बालों को बांध लें। ऐसे बंधे हुए बाल आपको रॉयल लुक देंगे।
सूती साड़ी
गर्मियों के मौसम में इस साड़ी से बेहतर विकल्प आपके लिए हो ही नहीं सकता। अक्सर महिलाओं को कॉटन की साड़ी काफी पसंद आती है। ऐसे में आप अपने कलेक्शन में ऐसी सूती साड़ी को अवश्य शामिल करें। ऐसी साड़ी के साथ मेकअप और एक्सेसरीज को हल्का ही रखें, तभी आपका लुक अच्छा दिखेगा।