सब्सक्राइब करें

Splitsvilla 16: निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज, हर लुक में दिखती हैं बला की खूबसूरत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 05:08 PM IST
सार

Splitsvilla 16 की निहारिका अपने स्टाइलिश फैशन सेंस के लिए चर्चा में हैं। वह सलवार सूट से लेकर शॉर्ट ड्रेस तक हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं और फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Splitsvilla 16 Fame Niharkia Tiwari Stylish looks Latest Pictures
निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram/niharika

Niharika Tiwari Photos: लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Splitsvilla 16 के लगभग सभी कंटेस्टेंट इन दिनों काफी चर्चा में है। वहीं हरियाणवी गाना शीशा (आख्या में आख मने घाली जो बेरण) के बोल हर किसी की जुबान पर हैं और इसी गाने की लोकप्रियता के साथ स्प्लिटविला के कपल निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी काफी पसंद किए जा रहे हैं। तीखी मिर्ची के नाम से मशहूर हुई निहारिका तिवारी इसके पहले रोडीज में जा चुकी हैं। निहारिका इन दिनों अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज को लेकर खूब चर्चा में हैं। शो में उनकी पर्सनैलिटी के साथ-साथ उनका फैशन सेंस भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।



निहारिका की तस्वीरों और रील्स को भी सोशल मीडिया पर हजारों में लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं। भारतीय परिधान हो या वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल, निहारिका हर अंदाज में ग्लैमरस दिखती हैं। यहां उनके स्टाइल और लुक्स को देखकर आप भी समझ सकते हैं कि आखिर उन्हें इतना पसंद क्यों किया जा रहा हैं

Trending Videos
Splitsvilla 16 Fame Niharkia Tiwari Stylish looks Latest Pictures
निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram/niharika

देसी लुक में लगती हैं बेहद खूबसूरत

निहारिका का सलवार सूट लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल होता है। वह अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सिंपल मेकअप और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ नजर आती हैं, जो उनकी खूबसूरती को और निखारता है। उनका ये देसी अंदाज खासकर फेस्टिव सीजन और फैमिली फंक्शन्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Splitsvilla 16 Fame Niharkia Tiwari Stylish looks Latest Pictures
निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram/niharika

वेस्टर्न आउटफिट में दिखता है ग्लैमरस अंदाज

जहां एक तरफ निहारिका देसी लुक में दिल जीतती हैं, वहीं दूसरी तरफ शॉर्ट ड्रेस, बॉडीकॉन और मॉडर्न आउटफिट्स में उनका ग्लैमरस अवतार देखने लायक होता है। उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल उन्हें बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बनाता है।

Splitsvilla 16 Fame Niharkia Tiwari Stylish looks Latest Pictures
निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram/niharika

सोशल मीडिया पर छाया उनका फैशन

निहारिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्ट लुक्स शेयर करती रहती हैं। उनके हर आउटफिट को फैंस काफी पसंद करते हैं और तेजी से वायरल भी कर देते हैं। उनकी तस्वीरों पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स इस बात का सबूत हैं कि लोग उनके फैशन को कितना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Splitsvilla 16 Fame Niharkia Tiwari Stylish looks Latest Pictures
निहारिका तिवारी का स्टाइलिश अंदाज - फोटो : Instagram/niharika

क्यों खास है निहारिका का स्टाइल?

निहारिका का स्टाइल इसलिए खास है क्योंकि वह हर तरह के आउटफिट को बेहद कॉन्फिडेंस और ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। चाहे वह ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न, उनका हर लुक ट्रेंडी और इंस्पायरिंग होता है।

Splitsvilla 16 की निहारिका ने अपने शानदार फैशन सेंस से यह साबित कर दिया है कि स्टाइल सिर्फ कपड़ों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास से आता है। अगर आप भी अपने लुक्स को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो उनके स्टाइल से जरूर इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [title] => National [title_hn] => नेशनल [type] => national [status] => enable [slug] => national [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [created_by] => 71f4cef6-d7b4-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 1df61886-d238-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_at] => 2016-03-07T00:32:10.959000Z [created_at] => 2016-01-16T08:26:58.879000Z [full_slug] => national [slug_process] => 2 [parent_id] => 5699fed21126f4db0f8b456e [near_by] => Array ( [0] => 55086daa1d3bcd77f28e419dee77d8d0 [1] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [2] => da28d810095053e3713d916a119f00ef ) [hyper_id] => 0 [image] => [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 )