{"_id":"5ff9a0afec91fd3fc95597e4","slug":"star-kid-shanaya-kapoor-new-bold-photoshoot-viral-post-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक और स्टार किड का बोल्ड फोटोशूट वायरल, कपूर खानदान की है लाडली","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
एक और स्टार किड का बोल्ड फोटोशूट वायरल, कपूर खानदान की है लाडली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 09 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड में कई सारे स्टार किड्स डेब्यू के लिए लाइन में है। इन्हीं में से एक हैं अभिनेता संजय कपूर की लाडली शनाया कपूर। जो कि कजिन सोनम कपूर के नक्शे कदम पर चलने की इच्छा रखती हैं। इस बात का सबूत हैं ये तस्वीरें जिसमे वो ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। शनाया कपूर ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है। जिसे उनकी स्टाइलिस्ट रिद्धिमा मेहरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शनाया इन तस्वीरों में हमेशा की तरह ही काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
2 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो शनाया कपूर उन स्टार किड्स में से एक हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल होती है। यहीं नहीं, कई सारे फैन पेज हैं जो पूरी तरह से शनाया कपूर के ऊपर ही बने हुए हैं। इन बातों से आपको शनाया कपूर की लोकप्रियता का अंदाजा लग सकता है। वहीं शनाया का अंदाज भी इन तस्वीरों में किसी सुपरमॉडल से कम नही है।
3 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
शनाया कपूर ने नए साल के मौके पर अपना ये फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो ब्लेजर पहने नजर आ रही हैं। स्लेटी और सफेद रंग के इस ब्लेजर के साथ शनाया ने गले में मैचिंग का स्कार्फ बांध रखा है। वहीं इस लुक को बोल्ड बनाने के लिए शनाया ब्लेजर के साथ शर्ट डिच करते नजर आईं। जिससे उनकी बोल्ड नेकलाइन साफ दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shanaya kapoor
- फोटो : instagram
वहीं गीले बालों में ये तस्वीर ऊम्फ फैक्टर पैदा करने के लिए काफी है। वैसे ये एक ही तस्वीर नही है। इसके साथ ही शनाया काले कपड़ों में भी जबरदस्त लुक में पोज दे रही हैं। गीले बालों और ड्यूई मेकअप के साथ शनाया ने केवल ब्लेजर पहन पोज दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसमे वो काफी ग्लैमरस और बोल्ड नजर आ रही हैं। हालांकि शनाया की ये तस्वीर अभी हाल ही में साझा की गई है। शनाया की इन तस्वीरों को देख लगता है कि वो भी जल्दी ही सोनम कपूर और जान्हवी कपूर की तरह ही बड़े पर्दे पर नजर आना चाहती हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।