सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

फैशनेबल दिखने के लिए करती हैं इन सामान का इस्तेमाल तो कर दे बंद, सेहत के लिए हैं नुकसानदेह

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 03 May 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
stop using these items to look fashionable its harmful for health

पूरी दुनिया में महिलाएं खुद को सजाने संवारने के लिए अलग-अलग चीजों को इस्तेमाल करती हैं। वहीं बहुत सारे ब्रांड्स और फैशन डिजाइनर भी इन्हें बनाते हैं। जिससे लड़कियां खूबसूरत और अलग दिखें। लेकिन बहुत बार खूबसूरत दिखने की चाह में हम लोग अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने लगते हैं और इसका पता भी नहीं चलता। आगे की स्लाइड में जानिए फैशन से जुड़ी वो चीजें जो पहुंचाती हैं सेहत को नुकसान।


 
Trending Videos
stop using these items to look fashionable its harmful for health
- फोटो : social media
टाइट जींस

लड़कियां और लड़के दोनों के लिए टाइट जींस एक जरूरी फैशन है। इसे सब बड़े जोरों शोरों से फॉलो करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा टाइट जींस जानलेवा हो सकती है। लगातार चार से पांच घंटे पहनने से दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा रहता है। वहीं बहुत ज्यादा कसी जींस पहनने से कमर के निचले हिस्सों में खून का संचार होना बंद हो सकता है। तो इस फैशन को न फॉलो करने में ही भलाई है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
stop using these items to look fashionable its harmful for health
हाई हील्स
बहुत सारी लड़कियां फैशन के नाम पर मजबूरी में हाई हील्स पहनती हैं तो कुछ को ये बेहद पसंद होती हैं। वजह चाहे जो भी हो लेकिन हाई हील्स शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह है। ऊंची हील्स की सैंडल या चप्पल पहनने से शरीर का पोस्चर बिगड़ने के साथ ही जोड़ों में दर्द, एड़ी में दर्द और कमर में दर्द की शिकायत होने लगती है। जो कि हमेशा बनी रहती है। वहीं ऊंची हील्स पहनने से पैरों के आकार के बिगड़ने का भी खतरा रहता है। 

 


 
stop using these items to look fashionable its harmful for health
- फोटो : Social Media
बड़े आकार के बैग

फैशन के साथ चलना सबको पसंद होता है। इसी बहाव में बहते हुए लड़कियां बहुत ही बड़े आकार के बैग लेना पसंद करती हैं। हालांकि इनकी जरूरत भी होती है क्योंकि इसमें ढेर सारी जगह होती है और जरूरत का सारा सामान इसके अंदर आ जाता है। लेकिन बहुत सारा सामान पर्स में डाल लेने के बाद इसे कंधे पर लटकाने से कंधे और हाथों में तकलीफ हो सकती है। वहीं गर्दन में भी शिकायत हो जाती है। फैशन और जरूरत दोनों के लिहाज से भले ही हैवी बैग्स अच्छे लगते हों लेकिन आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नही हैं। इसलिए इस तरह के बैग को इस्तेमाल में लाना बंद कर देने में ही भलाई है।


 
विज्ञापन
stop using these items to look fashionable its harmful for health
- फोटो : instagram
हैवी ज्वैलरी

फैशन के बहाव में लड़कियां अक्सर ही कानों में हैवी ईयररिंग पहने नजर आ जाती हैं। लेकिन ये डिजाइनर और हैवी ईयररिंग देखने में भले ही अच्छी लगती हो लेकिन इससे कानों को बहुत नुकसान होता है। यहां तक कि इससे इयरलोब के कटने का भी डर होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed