लड़कियों को फैशन के हिसाब से चलना बहुत पसंद होता है। भले ही आलमारी में कपड़ें भरे हो लेकिन जब कहीं बाहर जाने की बारी आती है तो फिर लड़कियां सोच में पड़ जाती हैं क्या पहने? अगर आप भी हमेशा इस तरह की परेशानी से दो चार होती हैं तो कुछ कपड़ों से जुड़े टिप्स आपके बहुत काम आने वाले हैं। तरह-तरह के टॉप तो हर लड़की के पास होते हैं तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ टॉप्स जिनको अलग-अलग तरीके से मिक्स एंड मैच करके आप भी ऑफिसवियर से लेकर पार्टीवियर बना सकते हैं।
Style Tips: एक ही टॉप से मिल जाएंगे ऑफिस से लेकर रात की पार्टी तक के लुक, इस तरह से करें ट्राई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैप टॉप की खासियत होती है इसके गले की लंबाई। आप चाहे तो इसके गले की लंबाई को अपने सुविधा के अनुसार एडजस्ट कर सकती हैं। फॉर्मल लुक के लिए रैप टॉप की नेकलाइन को छोटा रखिए जिसे बड़े से टोट बैग और एक फार्मल पैंट के साथ मैच कर स्टाइलिश फॉर्मल लुक मिल सकता है। वहीं रात की पार्टी के लिए भी आप इसी टॉप को इस्तेमाल कर सकती हैं। बस इसके लिए रैप टॉप की नेकलाइन को थोड़ा डीप कर लीजिए और अपने बॉडी के खूबसूरत लुक से परफेक्ट पार्टी लुक में आप तैयार हो जाएंगी। इस टॉप के साथ आप चाहें तो स्कर्ट या जींस और साथ में हाई हील कैरी करें।
एक फॉर्मल शर्ट भी आपको पार्टी लुक दे सकती है। बस इसके लिए आपको थोड़ा दिमाग लगाने की जरूरत है। एक ओवरसाइज शर्ट को आप चाहे तो फिट जींस के साथ पहन सकती हैं। ये फॉर्मल लुक बेहद खास होता है। वहीं आप चाहें तो मूवी डे के लिए शर्ट के कोनों को बांधकर क्राप टॉप बना सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इसे बेल्ट के साथ मिलाकर पार्टीवियर ड्रेस बना सकती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Import Bangkok (@liez_fashion) on
लड़कियों के लिए एक खूबसूरत पेप्लम टॉप पर पैसे खर्च करना बढ़िया विकल्प है। क्योंकि इसे फॉर्मल, कैजुअल और पार्टी वियर बनाकर बड़े ही आसानी से पहना जा सकता है। बस पार्टी के लिए जहां आपको इस टॉप के साथ एक पेसिंल स्कर्ट शानदार लुक देगी तो वहीं फॉर्मल लुक में टाइट जींस और स्टिलिटोज बेस्ट रहेंगे।
टर्टल नेक टॉप को आप चाहें तो मॉम जींस के साथ कैजुअल लुक दे सकते हैं। वहीं पार्टी वाले लुक के लिए इस टॉप के साथ आकर्षक बेल्ट काम आएगी। जो इस सिंपल से टॉप को क्लासी लुक देने के साथ ही स्टाइलिश भी लगेगी।