फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: स्लिम दिखने की चाहत है तो एक्सेसरीज आएंगे काम, ऐसे करें इस्तेमाल

Tue, 14 Dec 2021 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 14 Dec 2021 09:12 AM IST
विज्ञापन
style tips to look slimmer with accessories
प्लस साइज अभिनेत्रियां - फोटो : Social Media

पतले दिखने की चाहत तो हर लड़की की होती है। लेकिन हर किसी के शरीर का आकार अलग होता है। ऐसे में सही डाइट या एक्सरसाइज की सलाह बेकार होती है। पतले दिखने के लिए इन सारी चीजों के अलावा कुछ एक्सेसरीज की भी मदद ली जा सकती है। जो आपके लुक को परफेक्ट बनाने के साथ ही स्लिम दिखाने में मदद करेगा। सही फैशन सेंस की मदद से आसानी से खुद को परफेक्ट शेफ का दिखाया जा सकता है। तो चलिए जानें उन एक्सेसरीज को जिसे लड़कियों को अपने पास जरूर रखना चाहिए। 

style tips to look slimmer with accessories
layered necklace - फोटो : instagram
ज्वैलरी

ज्वैलरी की मदद से आप अपने बॉडी शेप को छुपा सकती हैं। वो महिलाएं जिनकी कमर ज्यादा चौड़ी है और वहां फैट जमा होता है। उन्हें गले में चंकी और सबका ध्यान खींचने वाले नेकलेस का चुनाव करना चाहिए। नेकपीस शरीर के ऊपर के भाग पर थोड़ा ज्यादा व़ॉल्यूम जोड़ेगा। जिससे लोगों का ध्यान आपकी भारी भरकम कमर पर कम जाएगा। 

style tips to look slimmer with accessories
necklace

वहीं जो महिलाएं अपने बस्ट एरिया के पास से खुद को स्लिम दिखाना चाहती हैं उन्हें लंबे पेंडेट वाले नेकलेस का चुनाव करना चाहिए। जो ड्रेस की नेकलाइन तक मिलता हो। इस तरह के नेकपीस आपको स्लिम दिखाने में मदद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
style tips to look slimmer with accessories
bangle - फोटो : instagram
ब्रेसलेट

अगर आपकी हाइट कम है या हाथ थोड़े ज्यादा हैवी हैं तो भारी भरकम ब्रेसलेट और चूड़ियों को नहीं पहनना चाहिए। इससे हाथ छोटे दिखते हैं और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। वहीं अगर आप लंबी और भारी भरकम हाथों की मालकिन हैं तो इस तरह के ब्रेसलेट आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

विज्ञापन
style tips to look slimmer with accessories
nora fatehi - फोटो : instagram
बेल्ट

वो महिलाएं जिनकी कर्वी बॉडी है उन्हें हमेशा पतली बेल्ट का चुनाव ड्रेस के साथ करना चाहिए। क्योंकि स्लिम लुक दिखाने में सही साइज की बेल्ट भी काफी मदद करती है। वहीं जिनकी कमर थोड़ी ज्यादा चौड़ी है वो आसानी से चौड़ी बेल्ट लगाकर इसे और ज्यादा स्टाइलिश दिखा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed