Styling Tips: शादी विवाह के कार्यक्रमों में महिलाओं को गाउन पहनना काफी पसंद होता है। गाउन एक ऐसा परिधान होता है, जिसे कम उम्र की लड़कियों के साथ-साथ महिलाएं तक काफी मन से पहनती हैं। ये पहनने में काफी कंर्फटेबल होता है। महिलाओं के लिए साड़ी को संभालना बेहद मुश्किल होता है और वहीं सूट का दुपट्टा संभालना काफी कठिन होता है, इसलिए महिलाओं को गाउन पहनना पसंद होता है।
Styling Tips: अगर दिखना है खूबसूरत तो गाउन पहनते वक्त ना करें ये गलतियांं
अगर आप गाउन पहनने का सोच रही हैं तो इसे पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहंगे और गाउन में जानें फर्क
बहुत सी महिलाएं ऐसी होती हैं जो लहंगे और गाउन को दोनों को एक ही तरह से कैरी करती हैं। उन्हें लगता है कि अगर गाउन के साथ लहंगे के जैसा दुपट्टा कैरी कर लेंगी तो उन का लुक एथनिक हो जाएगा। जबकि गाउन और लहंगे दोनों के साथ अलग तरीके की ज्वेलरी पहनी जाती है और अलग तरह से ही मेकअप किया जाता है।
ज्वेलरी का रखें ध्यान
गाउन पहनते वक्त ये ध्यान रखें कि आप इसके साथ लहंगे की तरह हैवी ज्वेलरी कैरी नहीं कर सकतीं। गाउन के साथ हैवी ज्वेलरी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। ऐसे में गाउन के लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हल्की ज्वेलरी का ही चयन करें।
हील्स पर दें ध्यान
गाउन के साथ परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको हील्स पहनते वक्त कई बातों का ध्यान रखना है। अगर आपका गाउन काफी ज्यादा हैवी है तो ध्यान रखें कि हाई हील्स आपको परेशानी में डाल सकती हैं। ऐसे में गाउन के हिसाब से ही फुटवियर का चयन करें।
हेयर स्टाइल को गाउन के हिसाब से करें सेट
गाउन पहनने के बाद ये कुछ प्यारी सी हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपका लुक काफी खूबसरत लगेगा। हर जगह खुले बाल रखने से लुक खराब हो सकता है। कई बार खुले बाल आपके गाउन में अटक भी सकते हैं।