फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: लाल साड़ी में सुहाना खान ने साझा की तस्वीर, मां गौरी खान ने दे दिया ये रिएक्शन

Wed, 16 Feb 2022 05:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 16 Feb 2022 05:01 PM IST
विज्ञापन
suhana khan shares pic in red manish malhotra saree
सुहाना खान का फोटोशूट - फोटो : इंस्टाग्राम

शाहरुख खान की ला़डली सुहाना खान अक्सर ही सोशल मीडिया पर ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार सुहाना का ग्लैमरस नहीं बल्कि देसी लुक देखने को मिल रहा है। सुहाना की इन तस्वीरों को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसे देखने के बाद सुहाना की मां गौरी खान ने भी रिएक्शन दिया है। 

suhana khan shares pic in red manish malhotra saree
लाल साड़ी में सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना अक्सर ही अपनी मिरर सेल्फी साझा करती हैं। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक देखने को मिलता है। लेकिन इन दिनों इंडिया वापस आईं सुहाना ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कलेक्शन से ली साड़ी में पोज दिए हैं। सुर्ख लाल रंग की साड़ी पर मैचिंग का शिमरी बॉर्डर है। वहीं इस साड़ी के साथ सुहाना ने स्लीवलेस लाल रंग का शिमरी ब्लाउज पहना है। 

suhana khan shares pic in red manish malhotra saree
पहनी मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ी - फोटो : instagram

वहीं इस डिजाइनर साड़ी के साथ सुहाना ने सिल्वर कलर की ईयररिंग्स मैच की है। वहीं माथे पर हरी बिंदी और कोहल ब्राउन आईज के साथ न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ इस लुक को पूरा किया है। वहीं पोनीटेल सुहाना की स्टाइल में चार चांद लगा रही है। इस तस्वीर को मनीष मल्होत्रा के साथ ही सुहाना और स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने भी साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
suhana khan shares pic in red manish malhotra saree
सुहाना खान - फोटो : instagram

सुहाना खान की इस तस्वीर पर मां गौरी खान ने लिखा है रेड इट इस, लव द वाइब। वहीं सुहाना खान की बेस्टफ्रेंड अनन्या पांडे की मां भी कमेंट कर लिखा है स्टनिंग। वहीं शनाया कपूर ने भी सुहाना खान की तस्वीर पर कमेंट किया है। सुहाना खान ने पिछले दिनों ही अपने दोस्तों के साथ तस्वीरें साझा की थी। जो कि उनके कॉलेज के दिनों की थी। जिसमे एक तस्वीर में सुहाना दोस्तों के साथ नाइट पार्टी करती दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में भी वो दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं।  

विज्ञापन
suhana khan shares pic in red manish malhotra saree
आईपीएल नीलामी में आर्यन खान और सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सुहाना खान भाई आर्यन खान के साथ आईपीएल की नीलामी में हिस्सा ली थी। जहां पर वो शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खिलाड़ियों की बोली लगा रही थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed