सुरवीन चावला अपने फैशन सेंस से हमेशा तारीफ बटोरती हैं। पिछले साल मां बनने के बाद से ही वो अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। जिसके बाद उनके एक के बाद एक शानदार लुक देखने को मिले। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में उनके ये खूबसूरत और स्टाइलिश आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इन्हीं तस्वीरों में कुछ में सुरवीन देसी लुक यानी साड़ी पहने नजर आईं। देसी लुक की इन तस्वीरों में सुरवीन गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। तो चलिए देखें साड़ी में तैयार सुरवीन के बेहतरीन लुक।
सुरवीन चावला के ये देसी अवतार हैं बेहद शानदार, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के मामले में सुरवीन कम नही हैं। अपनी बेटी के साथ तस्वीर हो या फिर ग्लैमस फोटोशूट दोनों ही जगह वो कमाल दिखती हैं।
सुरवीन ने ग्रे शेड की इस फ्लोरल प्रिंट की साड़ी जिसमें गोल्ड के बॉर्डर का काम किया गया है, में तस्वीरें पोस्ट की थी। डिजाइनर ब्रांड बेलेदी की ये साड़ी ऑर्गेंजा फैब्रिक में हैं। जिसमें सुरवीन का लुक काफी इंप्रेसिव दिख रहा है। बालों में लाल फूल लगाए सुरवीन बिल्कुल देसी लुक में तैयार हैं। वहीं बात करें एक्सेसरीज और मेकअप की तो हाथों में कंगन और ड्यूई मेकअप और न्यूड लिप्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है।
वहीं इस सफेद और गोल्डन शीशा वर्क के बॉर्डर की साड़ी में तैयार सुरवीन परफेक्ट भारतीय नारी नजर आ रही हैं। बालों में गजरा और गोल्ड ईयररिंग्स के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। शीशा वर्क ब्लाउज और साड़ी के बॉर्डर की इस सुरवीन की साड़ी को डिजाइनर नीता लुला ने डिजाइन किया है।
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on