Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
switzerland school teacher yasmin charlotte obsessed with pink colour and use everything in pink
{"_id":"5f649691bcec58781e7478bf","slug":"switzerland-school-teacher-yasmin-charlotte-obsessed-with-pink-colour-and-use-everything-in-pink","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुलाबी रंग की दीवानी है ये महिला, 20 साल से पहन रही एक ही रंग के कपड़े","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
गुलाबी रंग की दीवानी है ये महिला, 20 साल से पहन रही एक ही रंग के कपड़े
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
pink woman
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोचिए जरा केवल अपना शौक पूरा करके ही आप सबमें अलग नजर आ सकते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है स्विट्जरलैंड की एक महिला के साथ, जिसे गुलाबी रंग से इतना प्यार है कि वो खुद को हमेशा गुलाबी रंग से ढके रहती है। पेशे से एक टीचर इस महिला का नाम यास्मीन चार्लोट है, जो अपने गुलाबी रंग से हद से ज्यादा प्यार के कारण सोशल मीडिया पर सेलिब्रेटी बन गई है। दरअसल, यास्मीन को गुलाबी रंग से इतना प्यार है कि वो अपने पास रखने वाली हर चीज का रंग गुलाबी ही रखती है।
2 of 5
pink woman
- फोटो : instagram
अपने गुलाबी रंग के प्रति हद से ज्यादा दीवानगी की वजह से ही स्कूल में सब उसे मिस पिंकी बुलाते हैं। यास्मीन का घर, कपड़े, जूते, पेन सबकुछ गुलाबी रंग का होता है। हालांकि इस मामले में यास्मीन का कहना है कि वो दुनिया में ऐसी अकेली महिला नही हैं जिसे किसी खास रंग से इतना लगाव है। वो बताती हैं कि कुछ महिलाएं खास रंगों के कारण ही मशहूर हुई हैं। जैसे कि लॉस एजिंल्स की मिस सनशाइन जो अपने पीले रंग के प्रति लगाव की वजह से फेमस हुई थीं। वहीं न्यूयार्क की एलिजाबेथ ईटन रोजेंथल तो ग्रीन लेडी के नाम से मशहूर थीं। उन्हें तो हरा रंग इतना पसंद था कि उन्होंने अपने बाल और पलकों को भी हरे रंग से रंगवा रखा था। यहीं नहीं बोस्निया के एक शहर में रहने वाली एक महिला ने जीवनभर लाल रंग के कपड़े ही पहने थे।
3 of 5
pink woman
- फोटो : instagram
यास्मीन को बचपन से ही गुलाबी रंग पसंद है। किशोरावस्था में पहली बार जब मां ने कुछ कपड़े गुलाबी रंग के दिए तो उन्हें इस कलर से खासा लगाव हो गया। 16 साल की उम्र से उन्हें पिंक का कलेक्शन करने का शौक हो गया। फिर उनके मंगेतर ने उनकी इस पसंद पर सहमति जता दी। ऐसे में वो पिछले 20 साल से गुलाबी रंग के कपड़े पहन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
pink woman
- फोटो : instagram
मंगेतर से शादी होने के बाद यास्मीन ने अपने छोटे से घर को स्वर्ग बनाने के लिए गुलाबी रंग से सजाया। 2019 में अपना फ्लैट खरीदने के बाद से ही वो इस घर की दीवारों से लेकर पर्दे, फर्नीचर, होम डेकोरेशन का सामान, क्रॉकरी, कालीन और तौलिए के साथ हर चीज को पिंक रखा।
विज्ञापन
5 of 5
pink woman
- फोटो : instagram
यास्मीन का हर सामान गुलाबी रंग का है। उनके पास 100 से अधिक शेड्स के गुलाबी रंग के जूते हैं जिनसे उसने आलमारी भर रखी है। वहीं उनके कपड़ों की आलमारी भी ऐसे ही पिंक कलेक्शन से भरी हुई है। वो बताती हैं कि ये अच्छा है कि स्कूल में उन्हें लगातार पिंक कपड़े पहनने से कोई नहीं रोकता।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।