तापसी पन्नू आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्टिंग के साथ ही तापसी फैशन के मामले में भी आगे हैं। फिर वो चाहे उनका कैजुअल लुक हो या अवॉर्ड फंक्शन, हर बार फैंस को वो तारीफ का मौका जरूर दे देती हैं। अपने स्टाइलिश लुक में जब तापसी ने फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो सब हैरान हो गए।
Taapsee Pannu Birthday: जब तितली बन अवॉर्ड शो में पहुंच गई थीं तापसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, तापसी बटरफ्लाई बन अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। जिसमें उनका डेविल लुक भी लोगों को खासा पंसद आया था। ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी जो वन शोल्डर स्टाइल में थी। वहीं इस ड्रेस की लांग ट्रेन को पंखों सा लुक दिया गया है। जिसमें पोज देते हुए तापसी बटरफ्लाई नजर आ रही थीं।
वहीं बात करें मेकअप की तो डार्क ब्लैक विंग्ड आईलाइनर और मैचिंग ईयररिंग्स उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे। कुल मिलाकर तापसी के इस लुक को परफेक्ट कहा जा सकता है। जिसमें वो फैंस की तारीफें बटोरने में भी कामयाब हुई थीं।
वैसे तापसी सिंपल और बोल्ड दोनों लुक में गॉर्जियस लगती हैं। फिर वो चाहे तापसी का गोल्ड शिमरी पैंट और व्हाइट शर्ट में ग्लैम लुक ही क्यों ना हो। हर बार मिस पन्नू हटके लुक ट्राई करती हैं।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on
वैसे तो तापसी एथिनिक एंड क्लासी लुक को ट्राई करने में भरोसा करती हैं। लेकिन बात जब फोटोशूट की आती है तो फिर वो बोल्ड लुक से भी परहेज नहीं करती हैं। वहीं अवॉर्ड शो में भी वो हर बार अलग लुक में नजर आती हैं। जिसे देख पता चलता है तापसी का फैशन सेंस भी उनकी एक्टिंग जितनी ही कमाल का है।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on