Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर की तरह साड़ी पहन दिवाली पर हो तैयार, देखते रह जाएंगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप पहली बार साड़ी पहनने वाली हैं तो जान्हवी कपूर की तरह हल्के फैब्रिक की साड़ी को चुनें। जिसे आप आसानी से कैरी कर सकें। हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और मैचिंग के बॉर्डर वाली इस सुर्ख लाल रंग की साड़ी में जान्हवी कपूर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप चाहे तो मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक पूरे लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसमे हर लड़की खूबसूरत दिखेगी।
वैसे तो काले रंग की साड़ी त्योहारों पर शुभ नहीं मानी जाती। लेकिन अगर आप इस लुक को चाहे तो कॉपी कर सकते हैं। नेट फैब्रिक की साड़ी संग बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज को जान्हवी ने मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो विंग्ड आईलाइनर और सिंपल स्लीक सी पोनीटेल आपको आरामदायक लुक देगी। जिससे आपका पूरा ध्यान अपनी साड़ी को संभालने में रहेगा और बालों को बार-बार ठीक करने का झंझट नहीं झेलना पड़ेगा।
सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में जान्हवी कपूर का लुक हमेशा की तरह ही खूबसूरत है। जिसे उन्होंने स्पैगेटी स्लीव वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया है। वहीं हेयरस्टाइल से लेकर मेकअप तक सबकुछ आप कॉपी कर इस दिवाली गॉर्जियस अंदाज में तैयार हो सकती हैं।
वैसे तो जान्हवी कपूर ने इस साड़ी संग बेहद बोल्ड ब्लाउज को पहना है। लेकिन आप चाहें तो इन दिनों में ट्रेंड में चल रही सिकुइन वर्क वाली साडी को भी पहन सकती हैं। साथ में स्लीवलेस डिजाइन के ब्लाउज को मैच करें। हालांकि जान्हवी कपूर की तरह सिल्वर कलर की हैवी ईयररिंग्स और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक को जरूर लगाएं।