Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
tamannaah bhatia having fun in friend wedding looking beautiful perfect bridesmaid look
{"_id":"604091b78ebc3ec44635ac9b","slug":"tamannaah-bhatia-having-fun-in-friend-wedding-looking-beautiful-perfect-bridesmaid-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सहेली की शादी में जमकर मस्ती कर रहीं तमन्ना भाटिया, खूबसूरती देख नजरें हटाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
सहेली की शादी में जमकर मस्ती कर रहीं तमन्ना भाटिया, खूबसूरती देख नजरें हटाना हुआ मुश्किल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों के जरिए जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना चुकी तमन्ना भाटिया की खूबसूरत तस्वीरें इन दिनों जमकर वायरल हो रही हैं। अपनी सहेली की शादी में मस्ती कर रहीं तमन्ना ने इन तस्वीरों को फैंस के साथ साझा किया है। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है।
2 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
संगीत से लेकर मेहंदी के फंक्शन में तमन्ना बिल्कुल ही हटके लुक में नजर आ रही हैं। संगीत के लिए जहां वो लाल रंग के मोनोक्रोम लहंगे में तैयार हैं। जिसके साथ मिनिमम मेकअप और डायमंड की एक्सेसरीज कैरी की है। वहीं हाथों में लिया मिनियन वाला फरी बैग हर किसी का ध्यान खींच रहा है।
3 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
जबकि मेहंदी की तस्वीरों में तमन्ना नीले रंग के आउटफिट में रेडी हैं। रॉयल ब्लू कलर के शरारा सेट और हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज के साथ तमन्ना खूबसूरत लग रही हैं। वहीं सहेली की शादी में तमन्ना भी अपनी मेहंदी को फ्लांट करते दिख रही हैं। दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती तस्वीरों पर फैंस भी जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
जबकि शादी के मौके पर तमन्ना का लुक बिल्कुल ही अलग दिख रहा है। हैवी वर्क वाले गोल्डन रंग के लहंगे में तमन्ना किसी ब्राइड से कम नहीं लग रही हैं। माथे पर मांगटीका और चोकर नेकपीस लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं इस हैवी लहंगे का स्टाइलिश बटरफ्लाई लुक ब्लाउज हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी दिख रहा है। तमन्ना ने शादी वाले लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की है।
विज्ञापन
5 of 5
तमन्ना भाटिया
- फोटो : instagram
बात करें वर्कफ्रंट की तो तमन्ना जल्दी ही तेलुगु वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। यहीं नहीं तमन्ना जल्दी ही तेलुगू में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में भी दिखेंगी। तमन्ना तमिल, तेलुगू जैसी साउथ की फिल्मों के साथ ही हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।